Cancer: शरीर के लिए वरदान है ब्रोकली, कैंसर और दिल की बीमारियों का खतरा होता है कम

Cancer: ब्रोकली में विटामिन A, C प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके नियमित सेवन से कैंसर और दिल की बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है। एक रिसर्च में दावा किया गया है कि ब्रोकली और दूसरी क्रूस वाली सब्जियां ब्रेस्ट कैंसर में होने वाले कैंसर के सेल्स के विकास को धीमा कर सकती हैं

अपडेटेड Jul 17, 2023 पर 5:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cancer: इन दिनों कैंसर की चपेट में बहुत से लोग आ रहे हैं। यह एक घातक और जानलेवा बीमारी है

कैंसर (Cancer) एक घातक और जानलेवा बीमारी मानी जाती है। यह बहुत तेजी से फैल रही है। आजकल किसी भी उम्र में किसी को भी कैंसर हो सकता है। कैंसर कई तरह के होते हैं और सबके लक्षण और गंभीरता अलग-अलग है। कैंसर के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन सबसे बड़ा कारण खराब खान-पान और लाइफस्टाइल को माना जाता है। कैंसर से बचने के लिए दुनिया में कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिनका सेवन किया जा सकता है। ऐसे ही गोभी की तरह दिखने वाला ब्रोकली सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके नियमित सेवन से कैंसर और दिल की बीमारियों को कंट्रोल किया जा सकता है।

ब्रोकली में कई पोषक तत्वों का भंडार है। विटामिन A, C, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और कई दूसरे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह दिखने में गोभी की तरह ही होती है। अंतर सिर्फ इतना है कि इसका रंग हरा होता है। आमतौर पर ब्रोकली को सलाद के रूप में, सूप में या फिर सब्जी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ देशों में इसे भाप से पकाकर भी खाया जाता है।

ब्रोकली से कैंसर का जोखिम होता है कम


ब्रोकोली एक सब्जी है, जिसमें फाइटोकेमिकल की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर में मौजूद जहरीले तत्वों को खत्म करने में मदद करता है। इसके साथ ही ब्रोकली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन तत्व पाया जाता है। इसके कारण दिल की धमनियों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिलती है। इसके नियमित सेवन से दिल का दौरा पड़ने और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम हो जाती है। इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, पेट के कैंसर और मुंह के कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि ब्रोकली और दूसरी क्रूस वाली सब्जियां ब्रेस्ट कैंसर में होने वाले कैंसर के सेल्स के विकास को धीमा कर सकती हैं। खासकर अगर ब्रेस्ट कैंसर का पता फर्स्ट स्टेज में चल जाए तब डाइट में ब्रोकली शामिल करके एक हद तक इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

पत्थरचट्टा है सेहत के लिए जादुई दवा, सिर्फ दो पत्तों से पथरी और जोड़ों का दर्द रहेगा कोसों दूर

फूलगोभी से कैंसर का जोखिम होता है कम

ऐसा माना जाता है कि फूलगोभी और अन्य क्रूस वाली सब्जियों का सेवन करने से कैंसर होने का खतरा कम होता है। साल 2014 में एक रिसर्चर ने PEITC नामक एक एंटी कैंसर तत्व की खोज की और यह फूलगोभी सहित क्रूस वाली सब्जियों में पाया जाता है।

केल के सेवन से कैंसर में होता है बचाव

केल भी एक क्रूस वाली सब्जी है। इसमें विटामिन C और विटामिन K की मात्रा अधिक होती है। कई रिसर्च में दावा किया जा चुका है कि इस सब्जी में प्रोस्टेट और कोलन कैंसर, फेफड़ों के कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ लड़ने की क्षमता होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।