Get App

Cancer diet: अंगूर, टमाटर और ग्रीन टी का ऐसे करें सेवन, पहले स्टेज में ही कैंसर का लग जाएगा ब्रेक

Cancer diet: कैंसर ऐसा रोग है, जो धीरे-धीरे वैश्विक महामारी का रूप लेता जा रहा है। ऐसे में कैसंर से बचाव करना बहुत जरूरी है। इसका इलाज भी इतना महंगा है कि ज्‍यादातर लोग इसके खर्च को नहीं वहन कर पाते हैं। जानकारों का कहना है कि अपनी डाइट में कुछ सुधार करके कैंसर को जोखिम को कम किया जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 18, 2023 पर 2:58 PM
Cancer diet: अंगूर, टमाटर और ग्रीन टी का ऐसे करें सेवन, पहले स्टेज में ही कैंसर का लग जाएगा ब्रेक
Cancer diet: कैंसर हो या कोई और बीमारी, सभी में हेल्दी डाइट का अहम रोल होता है।

Cancer diet: कैंसर (Cancer) एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है। कैंसर के लिए कई इलाज मौजूद हैं। इसका इलाज भी काफी महंगा है। यह दुनिया में कुल मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण भी है। हेल्थ से जुड़े जानकारों का मानना है कि इसके शुरुआती लक्षणों का सही समय पर पता लगाकर इसका सफल इलाज किया जा सकता है। कैंसर हो या कोई और बीमारी। सभी में हेल्दी डाइट का अहम रोल होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि कैंसर से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?

हर साल 4 फरवरी को 'वर्ल्ड कैंसर डे' मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को कैंसर की बीमारी के प्रति जागरुक करना है। कैंसर से लड़ने में फलों और सब्जियों को बहुत फायदेमंद माना जाता है। अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में ज्यादा और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। फल और सब्जियां हर तरह के कैंसर की संभावना को कम करते हैं।

ग्रीन टी के सेवन से कैंसर रहेगा दूर

ग्रीन टी अपने कई फायदों के लिए जानी जाती है। ये पाचन सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ साथ वजन कम करने में भी मदद करती है। पाचन सिस्टम के मजबूत होना का पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। ग्रीन टी पीने से कैंसर का खतरा कम होता है। ये ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से सुरक्षित रखने में मददगार है। नियमित रूप से 2-3 कप ग्रीन टी पीना फायदेमंद है। इसीलिए यह महिलाओं के लिए एक अच्छा और हेल्दी ड्रिंक माना गया है। कुछ साल पहले जापान में महिलाओं पर एक स्टडी की गई है। इस स्टडी में उन महिलाओं को शामिल किया गया जो ग्रीन टी का रेगुलर सेवन करती हैं। उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें