Get App

Cancer: सही समय पर इलाज करके हर 10 में से 6 महिला कैंसर की बचाई जा सकती है जान – Lancet

Cancer: लैसेंट की रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की तरफ से कैंसर की देखभाल पर किया जाने वाला सरकारी खर्च देश की ओर से नेशनल हेल्थ पर किया जाने वाला कुल खर्च का 2.53 फीसदी है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि समय पर इलाज मिलने पर 37 फीसदी कैंसर से होने वाली मौत को टाला जा सकता है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 27, 2023 पर 2:12 PM
Cancer: सही समय पर इलाज करके हर 10 में से 6 महिला कैंसर की बचाई जा सकती है जान – Lancet
Cancer: देश में कई ऐसी कैंसर पीड़ित महिलाएं हैं, जो चिकित्सा सुविधाओं तक नहीं पहुंच पाती हैं।

कैंसर (Cancer) एक जानलेवा बीमारी है। हालांकि इसका इलाज संभव है लेकिन फिर भी हर लाखों लोगों की मौत कैंसर के वजह से होती है। हाल ही में लैंसेंट (Lancet) की एक रिपोर्ट में कैंसर से पीड़ित महिलाओं के ऊपर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सही समय पर कैंसर की पहचान करके 63 फीसदी महिलाओं को बचाया जा सकता है। वहीं ये भी कहा गया है कि समय पर इलाज मिलने पर 37 फीसदी कैंसर से होने वाली मौत को टाला जा सकता है।

बता दें कि Women, Power and Cancer टाइटल नाम से छपी इस रिपोर्ट में भारतीय महिलाओं की स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ध्यान न देने के बारे में फोकस किया गया है। इस रिपोर्ट में मुंबई के नालासोपारा में 36 साल की एक कैंसर पीड़ित महिला का जिक्र किया गया है। जिसमें महिला को कैंसर के बारे में देरी से जानकारी मिली।

कैंसर पीड़ित महिला को सही समय पर नहीं मिला इलाज

रिपोर्ट के मुताबिक, रमा को सिर दर्द और उल्टी की शिकायत रहती थी। उसने स्थानीय डॉक्टर को दिखाया। जिसमें सलाह के आधार पर से चश्मा पहनने की सलाह दी गई। इसके लिए नेत्र विशेषज्ञ (eye specialist) के पास भेजा गया है। चश्मा लगाने के बाद भी रामा को कोई राहत नहीं मिली। बाद में पता चला कि उसके मस्तिष्क कैंसर (had brain cancer) है। रिपोर्ट में बताया गया है कि रमा के पति ऑटो रिक्शा चलाते हैं और शराब का सेवन करते हैं। कैंसर के बारे में पता चलने पर उसके पति ने कहा कि अगर तुम मरती हो तो मर जाओ, जीना है तो जियो। रमा को कई तरह के शारीरिक शोषण (physical abuse) का भी सामना करना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें