जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए दुनिया के कई देश अपने यहां अलग-अलग नियम और कानून बना रहे हैं। जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने और शहर की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए स्विट्जरलैंड के शहर जरमैट की प्रशासन ने एक नया अभियान शुरू किया है। सरकार ने शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए एक ऐसा नया कानून लागू किया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, स्विटजरलैंड (Car ban in Switzerland town Zermatt) की सरकार ने जरमैट शहर में लोगों के पर्सनल कारों पर बैन लगा दिया है।
नए नियम के मुताबिक, शहर के लोग अपने घर पर भी गाड़ियां खरीदकर नहीं रख सकते। शहर के अंदर आने जाने के लिए लोग केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही उपयोग कर सकते हैं।
सरकार ने फैसला लिया है कि शहर के अंदर कोई भी अपने यहां कार नहीं रख सकता। साथ ही ना ही कोई शहर में कार से आ-जा सकता है। ऐसे में अब शहर के अंदर यात्रा करने के लिए लोगों के पास केवल पब्लिक ट्रांसपोर्ट विकल्प ही बचा है। डेली स्टार न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, शहर की सुंदरता को बचाने के लिए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए सरकार ने लोगों से अपने घरों में वाहन रखने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा शहर की नगरपालिका ने पैट्रोल-डीजल वाले वाहनों पर बैन लगा दिया है।
हालांकि, वाहन की जरूरत पड़ने पर लोगों को एक स्पेशल परमिट के लिए अप्लाई करना होगा। जिसके बाद यदि वहां की सरकार उन्हें परमिट दे देती है तो उन्हें एक कस्टम मेड स्पेशल कार प्रदान की जाएगी। सरकार खुद से कार को डिजाइन कर लोगों को चलाने के लिए देगी। इस तरह शहर प्रदूषण से मुक्त रहेगा और वहां के लोगों को रोजगार मिलेगा जो इस कार का निर्माण वहीं करते हैं। स्विटजरलैंड की सरकार ने जरमैट शहर में कार के चलन से जुड़े कई नियम निकाले हैं, जिनमें बिल्डरों और टैक्सी चालकों को कुछ हद तक छूट प्रदान की गई है।
दरअसल, एक समय पहले जरमैट को स्विटजरलैंड का एक दुर्गम शहर माना जाता था। लेकिन कुछ समय बाद जब दुनिया में चार पहिए वाहन की एंट्री हुई तब तक जरमैट के परिवेश में वाहनों को उपयोग में लाने के लिए काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, वहां के स्थानिय लोगों को शहर में कार चलाने के बिल्कुल भी इच्छुक नहीं थे।
इसलिए, उन्होंने पब्लिक ट्रांसपोर्ट और पैदल चलने के विकल्प को बेहतर समझा। वहीं शहर में आने जाने के लिए केवल एकमात्र संकरी और घूमावदार रोड है जिसके लिए उन्हें कार खरीदना काफी मंहगा साबित हो रहा था। यही वजह थी कि वहां के लोगों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और मेट्रो टेन को चुना।