Get App

Chhattisgarh Coal Scam: रोजाना 2-3 करोड़ की होती थी वसूली, इस IAS अफसर की साल 2022 की रिपोर्ट वायरल

Chhattisgarh Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी के पास से जांच एजेंसियों ने 47 लाख रुपये बेहिसाब नकदी बरामद की थी। इसके साथ ही 4 किलो सोने के आभूषण भी बरामद हुए थे। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया में मीम्स वायरल हो रहे हैं। साल 2022 में छत्तीसगढ़ का कोयला लेवी घोटला सुर्खियों में था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2024 पर 12:05 PM
Chhattisgarh Coal Scam: रोजाना 2-3 करोड़ की होती थी वसूली, इस IAS अफसर की साल 2022 की रिपोर्ट वायरल
Chhattisgarh Coal Levy Scam: छत्तीसगढ़ कोयला स्कैम में आरोपी 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध उगाही कर रहे थे।

छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले की आग बुझ गई थी। लेकिन अब यह फिर से सुलगने लगी है। इस मामले में एक आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद यह रिपोर्ट सोशल मीडिया में फिर से वायरल हो रही है। इस रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कोयला घोटाले में अवैध रूप से रोजाना 2-3 करोड़ रुपये की उगाही होती थी। इस खबर के आने के बाद फिर से भ्रष्ट अधिकारी सुर्खियों में आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में एक आईएएस अधिकारी के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ED के मुताबिक, आरोपी घोटाले में शामिल थे। कथित तौर पर इसमें 25 रुपये प्रति टन के हिसाब से अवैध उगाही की जा रही थी। ईडी ने आरोप लगाए थे कि इस काली कमाई से बेनामी संपत्तियां में निवेश किया गया। इतना ही नहीं यह चढ़ावा वरिष्ठ अधिकारी और नेताओं तक पहुंचाया जा रहा था।

47 लाख रुपये और 4 किलो सोना बरामद

जांच एजेंसी ने कहा कि आईएएस अधिकारी और उनकी पत्नी के पास 47 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद की गई है। इसके साथ ही 4 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। इस काली कमाई को सुनकर सोशल मीडिया में कमेंट्स की बौछार होने लगी है। एक यूजर @MrMuraliS ने कहा कि रोजाना 2-3 करोड़ की कमाई, हे भगवान! मैं अभी भी एक्सेल सीट पर रोजाना 20,000 रुपये की SIP का कैलकुलेशन कर रहा हूं। अब मैं इस कमाई को सुनकर अपने आपको बेकार महसूस कर रहा हूं। वहीं लिक्डइन पर Sagarcasm ने कहा कि यह कमाई सालाना 1,000 करोड़ रुपये है। UPSC ही एकमात्र ऐसा संस्थान है जो व्यक्तिगत रूप से यूनिकॉर्न तैयार करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें