Children’s Day 2022: भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के (जयंती) जन्म के दिन को बाल दिवस (Children’s Day) के रूप में मनाया जाता है। बाल दिवस हर साल भारत में 14 नवंबर को मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से “चाचा नेहरू” कहकर बुलाते थे। चाचा नेहरू उनके साथ बहुत बातचीत करते थे। बाल दिवस को पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देने के रूप में मनाया जाता है। इस दिन स्कूल व कॉलेज को रंग- बिरंगे गुब्बारों और दूसरे सजावटी चीजों से सजाया जाता है। इसके साथ ही तरह -तरह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भारत में साल 1956 से बाल दिवस मनाया जा रहा है।
क्यों मनाते हैं बाल दिवस?
बाल दिवस (Children's day) मनाने का मकसद पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देना है। इसके साथ ही बच्चों को उनके अधिकारों और शिक्षा के प्रति जागरूक करना भी है। बता दें कि प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद उनकी जयंती को भारत में बाल दिवस की तारीख के रूप में चुना गया था। तभी से 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाने लगा था। जब वो प्रधानमंत्री बने तो उनकी पहली प्राथमिकता थी बच्चों की शिक्षा। शिक्षा के लिए उन्होंने देश को बेहतरीन शैक्षिक संस्थानों जैसे IIT (Indian Institutes of Technology) और IIM (Indian Institutes of Management) की स्थापना की। बच्चों और देश के भविष्य का निखारने में इन संस्थानों काबड़ा योगदान है। उन्होंने नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा, कुपोषण से बचाने के लिए स्कूलों में मुफ्त भोजन आदि को भी उन्होंने शामिल कराया।
6-14 साल के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अधिकार दिया गया है। किसी भी खतरनाक रोजगार से सुरक्षित होने का अधिकार दिया गया है। बचपन की देखभाल और शिक्षा का अधिकार मिला है। दुरुपयोग से सुरक्षित रहने का अधिकार दिया गया है। स्वस्थ तरीके से विकास करने के लिए समान अवसरों और सुविधाओं का अधिकार मुहैया कराया गया है। बता दें कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया', 'ग्लिम्प्सेस ऑफ वर्ल्ड हिस्ट्री', 'द बंच ऑफ ओल्ड लेटर्स', ' लेटर्स फ्रॉम आ फादर टू हिज डॉटर' नामक पुस्तकें लिखी हैं। इस साल के वर्ल्ड चिल्ड्रेंस डे का थीम है- इंक्ल्यूजन, फॉर एव्री चिल्ड्रेन।
दरअसल, भारत में पहले यूनाइटेड नेशन की ओर से घोषित यूनिवर्सल बाल दिवस 20 नवंबर मनाया जाता था। लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के सम्मान में 1964 से संसद में एक प्रस्ताव पास करके 14 नवंबर को बाल दिवस घोषित कर दिया गया। तब ते देश में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस साल के वर्ल्ड चिल्ड्रेंस डे का थीम है- इंक्ल्यूजन, फॉर एव्री चिल्ड्रेन।
इन मैसेज से दें बाल दिवस की शुभकामनाएं
बाल दिवस है चाचा का जन्मदिवस,
काश आज भी होते हमारे साथ चाचा प्यारे,
इनका प्यार है सबसे न्यारा.
बच्चे भगवान का रूप होते हैं। आइये आज बचपन की भावनाओं का जश्न मनाएं।
जब तक आप अपने बचपन को दिल में संजोए रहेंगे। तब तक आप कभी भी बूढ़ें नहीं होंगे।