International Trade Fair 2022: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14 नवंबर यानी आज से प्रगति मैदान में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (International Trade Fair) की शुरूआत हो रही है। ट्रेड फेयर का आयोजन हर साल बाल दिवस के अवसर पर किया जाता है। 14 दिनों तक चलने वाले ट्रेड फेयर के शुरूआती 5 दिन कॉर्पोरेट कंपनियों और बड़े बिजनेस हाउस के लिए होते हैं। जबकि 19 नवंबर से यह आम लोगों के लिए खोल दिया जाता है। ट्रेड फेयर में घूमने के लिए एंट्री टिकट लेना होता है। ये टिकट दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से ले सकते हैं। इसकी शुरुआत 1979 में कई गई थी। कोविड-19 महामारी के चलते ट्रेड फेयर 2020 में आयोजित नहीं किया गया था।
इस बार ट्रेड फेयर में यूके और यूएई समेत कई देशों की करीब 2500 घरेलू और विदेशी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। वाणिज्य मंत्रालय (commerce ministry) की शाखा इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (India Trade Promotion Organisation - ITPO) ने कहा कि इस साल बिहार, झारखंड और महाराष्ट्र पार्टनर राज्य हैं। जबकि उत्तर प्रदेश और केरल 'फोकस राज्य' हैं। विदेशी भागीदारी अफगानिस्तान, बांग्लादेश, बहरीन, बेलारूस, ईरान, नेपाल, थाईलैंड, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात और यूके समेत 12 देशों से है। यह ट्रेड फेयर प्रगति मैदान में 14 नवंबर से 27 नवंबर तक रहेगा। टाइमिंग की बात करें तो यह रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक घूम सकते हैं।
67 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट
रेड लाइन: शहीद स्थल न्यू बस अड्डा, मोहन नगर, दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुर, इंद्रलोक, नेताजी सुभाष प्लेस, रोहिणी वेस्ट, रिठाला।
येलो लाइनः समयपुर बादली, जहांगीरपुरी, आज़ादपुर, गुरुतेग बहादुर नगर, विश्वविद्यालय, राजीव चौक, केन्द्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट INA, साकेत, सिकंदरपुर, हुड्डा सिटी सेंटर।
ब्लू लाइनः नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी, सेक्टर 52 नोएडा, नोएडा सिटी सेंटर, नोएडा सेक्टर 15, अक्षरधाम, इंद्र प्रस्थ, मंडी हाउस, बाराखंभा, आरके आश्रम, करोलबाग, राजेन्द्र प्लेस, शादीपुर, कीर्ति नगर, राजौरी गार्डन, तिलक नगर, उत्तम नगर ईस्ट, द्वारका मोड, द्वारका, वैशाली, आनंद विहार ISBT, कड़कड़डूमा, प्रीत विहार, निर्माण विहार, लक्ष्मी नगर।
ग्रीन लाइनः पंजाबी बाग, पीरागढ़ी, ब्रिगेडियर होशियार सिंह।
Violet लाइन: कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, ITO, लाजपत नगर, कालकाजी मंदिर, गोविंद पुरी, बदरपुर बॉर्डर, राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़।
पिंक लाइनः मजलिस पार्क, सरोजनी नगर, मयूर विहार-1, वेलकम, शिव विहार।
Magenta लाइनः जनकपुरी वेस्ट, पालम, मुनीरका, हौज खास, बॉटनिकल गार्डन।
ग्रे लाइनः डासना बस स्टैंड।
एयरपोर्ट लाइनः द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन पर टिकट मिलेंगे।
बिजनेस डेज यानि 14 से 18 नवंबर के बीच में एंट्री टिकट के लिए एक बालिग व्यक्ति को 500 और बच्चों के लिए 150 रुपये का टिकट मिलेगा। 19 नवंबर के बाद सोमवार से शुक्रवार के दौरान बालिग को 80 रुपये, जबकि बच्चे के लिए 40 रुपये का टिकट लगेगा। वहीं वीकेंड पर टिकट की कीमत बालिग के लिए 150 और बच्चे के लिए 60 रुपये तय किया गया है।