दुनियाभर में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन ईसा मसीह के जन्म का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि वह ईश्वर के पुत्र और दूत थे। इस दिन लोग अपने घरों और क्रिसमस ट्री को तरह-तरह की लाइट्स फूल और अन्य चीजों से सजाते हैं। साथ ही चर्च जाकर प्रभु यीशु को याद करते हैं। ईसाई धर्म के लोगों के लिए यह दिन बहुत महत्व रखता है। जिसकी झलक चारों तरफ देखने को मिलती है। क्रिसमस पर लोग प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाते हैं। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर सांता क्लॉज कौन थे और उनका यीशु से क्या है रिश्ता है?