क्रिसमस और न्यू ईयर वेकेशन के लिए बेहद कम खर्च में परफेक्ट हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगहें, दोस्तों और परिवार के साथ करें सेलिब्रेट

Christmas-New Year Trip: क्रिसमस और नए साल का जश्न पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको भारत के 5 बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं। ये ऐसे लोकेशन हैं, जो क्रिसमस और नए साल के वेकेशन के लिए कम बजट में भी परफेक्ट हो सकती हैं

अपडेटेड Dec 23, 2022 पर 6:22 PM
Christmas-New Year Trip: ये बेहद खूबसूरत भारतीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां बेहद कम बजट में क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं

Christmas and New Year Trip In India: साल 2022 (Goodbye 2022) अब बस कुछ ही दिनों का मेहमान है। ऐसे में भारत सहित दुनियाभर के लोग अभी से क्रिसमस (Christmas 2022) और नए साल (New Year 2023) की तैयारियों में जुट गए गए हैं। क्रिसमस और नए साल का जश्न भारत सहित पूरी दुनिया में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग दोस्तों एवं परिवार के साथ घूमने जाते है। अगर आप भी 2022 के समापन को यादगार और आनंददायक बनाने के लिए कहीं घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको देश के पांच बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ये ऐसे लोकेशन हैं, जो क्रिसमस और नए साल के वेकेशन के लिए कम बजट में भी परफेक्ट हो सकती हैं। भारत के गुलाबी शहर (जयपुर) से लेकर देश के मिनी स्विटजरलैंड (कश्मीर) तक कई ऐसे राज्य हैं, जो अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए दुनियाभर के लोगों को भी आकर्षित करते रहते हैं। पहाड़ों-झीलों और हरियाली वाले ये जगह आपके आनंद और उत्साह को कई गुना तक बढ़ा सकते हैं। इसके लिए अभी से इन जगहों की बुकिंग करा सकते हैं।

गोवा (Goa)


गोवा को भारत का 'पार्टी कैपिटल' (The party capital of India is Goa) कहा जाता है। दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए गोवा सबसे अच्छी जगहों में से एक है। अगर आपको सर्दी ज्यादा पसंद नहीं है तो आप क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए गोवा जा सकते हैं। क्रिसमस-न्यू ईयर के दौरान गोवा में काफी ज्यादा पार्टीज का आयोजन किया जाता है।

Goa_NewYearParty

अगर आपको पार्टियां करना ज्यादा पसंद है तो गोवा आपके लिए इस दौरान एंजॉय करने के लिए परफेक्ट जगह साबित हो सकती है। इस क्रिसमस और नए साल पर बेहिचक गोवा की यात्रा की योजना बनाएं। मुझे यकीन है कि आप निराश नहीं होंगे।

कश्मीर (Kashmir)

कश्मीर को आप 'पृथ्वी का स्वर्ग (Paradise on Earth)' या 'मिनी स्विट्जरलैंड (Mini Switzerland)' भी कह सकते हैं। कश्मीर घाटी के लुभावने लोकेशन अतुलनीय हैं। अगर आप क्रिसमस और नया साल सेलिब्रेट करना चाहते है, तो यह आपके लिए हमेशा यादगार रहेगा। श्रीनगर में ऊंचे बर्फीले पहाड़, जमी हुई डल झील और पेड़ों पर जमी बर्फ को देखना अपने आपमें एक अलग ही अनुभव होता है।

kashmir_NewYearParty

यहां हर साल क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान विंटर कार्निवल का आयोजन भी होता है। यहां जाने के बाद आपको ऐसा महसूस होगा कि इस राज्य को खुद ईश्वर ने अपने हाथों से रचना की है। तेज पानी, शांत हरे-भरे घास के मैदान, आश्चर्यजनक रूप से ऊंची पर्वत एवं सुंदर वन इसे रमणीय और प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक बनाते हैं।

जैसलमेर (Jaisalmer)

पर्यटन के नजरिए से देखा जाए तो राजस्थान का जैसलमेर जिला किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अगर आप अभी तक जैसलमेर नहीं गए हैं, तो इस बार क्रिसमस और नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए यहां जरूर जाएं। यह स्थान गोल्डन थार रेगिस्तान के केंद्र में स्थित है। इस जगह के आकर्षण का केंद्र जैसल का पहाड़ी किला है, जो सुनहरी रेत से घिरा हुआ है।

Jaisalmer

सर्दियों का मौसम हो और ऐसे में नया साल भी करीब हो तो जैसलमेर जाने का आनंद ही कुछ और है। जैसलमेर में पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, ऊंट सफारी और कई अन्य गतिविधियां सबसे अच्छी चीजों में से एक हैं। हर साल जैसलमेर के होटल्स, रेस्टोरेंट और रिसोर्ट में न्यू ईयर के स्वागत के लिए कई सारे आयोजन किए जाते हैं, जिससे सैलानियों को अच्छा अनुभव मिल सके।

मनाली (Manali)

क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों का मजा अगर आप बर्फ देखते हुए लेना चाहते हैं, तो मनाली एक बेहद परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। खासकर अगर आप सोलो ट्रेवलर हैं तो मनाली आपके लिए सबसे सुरक्षित और बेहतरीन जगहों में से एक है। पीर पंजाल की बर्फ से ढकी ढलानों और धौलाधार पर्वत श्रृंखलाओं के कारण दिसंबर के महीने में यह जगह और भी लुभावनी दिखती है।

Manali_NewYearParty

आप यहां स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रेकिंग जैसी कुछ खेल गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। दिल्ली सहित भारत के अन्य प्रदूषित शहरों के विपरीत, यह स्थान एक स्वर्ग है, जहा आप ताजा हवा का आनंद ले सकते हैं।

पुडुचेरी (Pondicherry)

भारत का केंद्र शासित राज्य पुडुचेरी क्षेत्रफल की दृष्टि से भले ही छोटा हो, लेकिन यह कई मामलों में आपके लिए बेहद उत्साह का केंद्र हो सकता है। अच्छे मौसम, शांतिपूर्ण समुद्र तटों और उत्कृष्ट रूप से सजाए गए चर्चों के कारण यह क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों के उत्सव के लिए एक शानदार जगह है। इस जगह के कई प्रसिद्ध पर्यटक स्थल आकर्षण के केंद्र हैं।

Pondicherry_NewYearParty

इनमें पुडुचेरी लाइब्रेरी, पैराडाइज बीच, द स्केयर्ड हार्ट बेसिलिका, अरुलमिगु मनाकला विनायगर देवस्थानम सहित बहुत कुछ हैं। दिसबंर के महीने में पुडुचेरी आना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। पुराने फ्रेंच आर्किटेक्चर और ट्रेडिशनल कल्चर को संभाले हुए पुडुचेरी में कई सारे चर्च हैं, जहां आप क्रिसमस का पूरा मजा ले सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।