Clove Benefits: अगर किसी को एक बार तंबाकू, सिगरेट, शराब की लत लग जाए तो उसे छोड़ना काफी मुश्किल होता है। कुछ लोग कोशिश करके एक या दो दिन खुद पर नियंत्रण भी करते हैं। लेकिन वो भी नहीं छोड़ पाते हैं। अगर आप इन आदतों को छोड़ना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर उपाय बता रहे हैं। आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी कई बुरी आदतों की छुट्टी हो जाएगी। लौंग को आयुर्वेद में सबसे फायदेमंद जड़ी-बूटियों में से एक माना गया है। सिर्फ 2 लौंग चूसने से सिगरेट और शराब की लत फौरन छूट जाएगी।
लौंग के रस में यूजेनॉल तत्व पाया जाता है। इसमें एनेस्थेटिक, एनलजेसिक, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। लौंग के सेवन से कई फायदे मिल सकते हैं।
लौंग से इन आदतों की हो जाएगी छुट्टी
मीठा खाने की लत, शराब की लत, सिगरेट और धूम्रपान की लत, मुंह की बदबू, दांत का दर्द, अपच की समस्या, फंगल इंफेक्शन, जी मिचलाना और उल्टी में लौंग काफी फायदेमंद मानी गई है। लौंग को मुंह में रखकर धीरे धीरे इसे चूसना है। इसे जल्दी से चबाने या निगलने की गलती न करें। लौंग का पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि ज्यादा लौंग खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसे खाने से मुंह छालों से लेकर पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इसकी वजह ये है कि इसकी तासीर का गर्म होती है। लौंग को धीरे-धीरे चूसकर फायदा उठा सकते हैं।
ये घरेलू उपाय ज्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं कुछ लोगों पर इसका असर नहीं भी पड़ सकता है। ऐसे में अगर बुरी आदतों को छोड़ना चाहते हैं तो इसके इलाज के लिए डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए।
सर्दी में जुकाम से मिलती है राहत
सर्दी के मौसम में जुकाम से छुटकारा पाने के लिए सुबह खाली पेट लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में लौंग शरीर में गर्माहट देती है। इसके साथ ही गले की खराश से भी राहत मिलती है।
लौंग में विटामिन C और कुछ एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। जिससे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। लौंग में मौजूद विटामिन C इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग करता है।