Get App

Clove Benefits: दो लौंग खाने से छूट जाएगी सिगरेट और शराब की लत, जानिए कैसे करें सेवन

Clove Benefits: सिगरेट पीना, तंबाकू खाना और शराब पीना ये सभी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। अगर आप इन आदतों से परेशान हैं तो आपको एक अचूक नुस्खा दे रहे हैं। इसके सेवन से आपको सिगरेट और शराब पीने का बिल्कुल भी मन नहीं करेगा। इतना ही नहीं अन्य कई बुरी आदतों से भी आपको छुटकारा मिलेगा

Jitendra Singhअपडेटेड Feb 27, 2023 पर 4:48 PM
Clove Benefits: दो लौंग खाने से छूट जाएगी सिगरेट और शराब की लत, जानिए कैसे करें सेवन
सिर्फ लौंग चूसने से कई बुरी आदतों की छुट्टी हो जाएगी

Clove Benefits: अगर किसी को एक बार तंबाकू, सिगरेट, शराब की लत लग जाए तो उसे छोड़ना काफी मुश्किल होता है। कुछ लोग कोशिश करके एक या दो दिन खुद पर नियंत्रण भी करते हैं। लेकिन वो भी नहीं छोड़ पाते हैं। अगर आप इन आदतों को छोड़ना चाहते हैं तो हम आपको एक बेहतर उपाय बता रहे हैं। आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी कई बुरी आदतों की छुट्टी हो जाएगी। लौंग को आयुर्वेद में सबसे फायदेमंद जड़ी-बूटियों में से एक माना गया है। सिर्फ 2 लौंग चूसने से सिगरेट और शराब की लत फौरन छूट जाएगी।

लौंग के रस में यूजेनॉल तत्व पाया जाता है। इसमें एनेस्थेटिक, एनलजेसिक, एंटी इंफ्लामेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं। लौंग के सेवन से कई फायदे मिल सकते हैं।

लौंग से इन आदतों की हो जाएगी छुट्टी

मीठा खाने की लत, शराब की लत, सिगरेट और धूम्रपान की लत, मुंह की बदबू, दांत का दर्द, अपच की समस्या, फंगल इंफेक्शन, जी मिचलाना और उल्टी में लौंग काफी फायदेमंद मानी गई है। लौंग को मुंह में रखकर धीरे धीरे इसे चूसना है। इसे जल्दी से चबाने या निगलने की गलती न करें। लौंग का पानी पीना भी बेहद फायदेमंद होता है। हालांकि ज्यादा लौंग खाना नुकसानदायक हो सकता है। इसे खाने से मुंह छालों से लेकर पेट में गर्मी बढ़ सकती है। इसकी वजह ये है कि इसकी तासीर का गर्म होती है। लौंग को धीरे-धीरे चूसकर फायदा उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें