Cold: खांसी-जुकाम की अनदेखी सेहत पर पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव

Cold: सर्दी जुकाम एक आम समस्या है। यह आम तौर साल में कम से कम एक बार जरूरर होता है। सर्दी खांसी करीब एक हफ्ते तक बनी रहती है। हालांकि, अगर स्थिति बनी रहती है। तब ऐसी स्थिति में इसके प्रति गंभीर होने की जरूरत है। लंबे समय तक जुकाम सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 11:05 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अगर आपकी सर्दी-जुकाम कई हफ्तों तक भी ठीक नहीं होती तो यह कई चीजों की तरफ इशारा करती है

Cold: सर्दी, खांसी जुकाम एक आम समस्या है। इसे बहुत से लोग हल्के में लेते हैं। ज्यादातर लोग डॉक्टर के पास जाने में संकोच करते हैं। अगर आपको जुकाम दो हफ्ते के बाद भी नहीं ठीक रहा है तो फिर यह एक गंभीर समस्या खड़ी हो सकती है। जुकाम नाक और गले का सबसे ज्यादा संक्रामक संक्रमण है। इससे नाक बहना, छींक आना, गले में खराश, खांसी हल्का बुखार और सिर दर्द होता रहता है। जानकारों का मानना है कि सामान्य जुकाम आमतौर पर साल में 2-3 बार हो जाती है। लेकिन यह एक हफ्ते में या 10 दिन के भीतर ठीक हो जाती है।

हालांकि सर्दी, खांसी, जुकाम अगर ठीक नहीं हो रही है तो फिर इसका कुछ और कारण हो सकते हैं। जिसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस पर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

जांच कराने की है जरूरत


हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपकी सर्दी कम नहीं हो रही है। हमेशा सर्दी, जुकाम होता रहता है। तब ऐसी स्थिति में यह एलर्जी (allergies), साइनसाइटिस (sinusitis) या किसी अन्य कारण से यह संक्रमण हो सकता है। ऐसे में इसकी पूरी तरह से जांच कराने की जरूरत है। इसके कुछ ऐसे लक्षण हैं, जिन्हें दिखने पर अलर्ट होने की जरूरत है। अगर तेज बुखार है। जो कि 2-3 दिन तक रहता है तो अलर्ट हो जाना चाहिए। सांस फूलना और गले में खराश की समस्या हो सकता है। स्किन का रंग भी नीला पड़ने लगता है। कानों में दर्द बना रहता है। फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं।

ओट्स में छिपे हैं हेल्दी रहने के कई राज, ब्रेस्‍ट मिल्‍क बढ़ाने के लिए रोजाना करें सेवन

सर्दी लगने के कारण

इम्यूनिटी कमजोर होना

सर्दी होने के कुछ कारण हो सकते हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बच्चों और बुजुर्गों में बार-बार जुकाम होने की संभावना ज्यादा रहती है। खासतौर से बदलते मौसम में ऐसा ज्यादा होता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से शरीर वायरस का मुकाबला ढंग से नहीं कर पाता है।

दवाओं का साइड इफेक्ट

कई बार कुछ ऐसी दवाएं ली जाती है। जिनके कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं। ऐसी स्थिति में खांसी ठीक नहीं होती है। पुरानी खांसी को ठीक होने में काफी समय लग जाता है।

जुकाम

एलर्जी

बदलते मौसम की वजह से अलर्जी बढ़ जाती है। जिससे नाक बहना, खांसी आना, आंखों में खुजली होना आम बात है। डॉक्टरों का भी मानना है कि ठंड बढ़ने या गर्मी बढ़ने से भी ऐसी समस्याएं आती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।