Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से नए मामलों में गिरावट का दौरा जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं कल यानी 25 जुलाई को 16,866 नए मामले सामने आए थे और 41 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी।
यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4,39,20,451 हो गई है। अब तक कुल 5,26,110 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,47,512 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.34 फीसदी हो गए हैं।
वहीं एक दिन में 18,159 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 7.03 फीसदी हो गई है। देश में अब तक कुल 43,246,829 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.46 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,02,50,57,717 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 30,42,476 डोज लगाई गई है।
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को 463 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। वहीं रविवार को 729 नए मामले सामने आए थे और 2 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में एक दिन में 609 मरीज ठीक हुए हैं। दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 2,548 है। पॉजिटिविटी रेट 8.18 फीसदी है।