Right Marriage age: पति-पत्नी की उम्र में कितना होना चाहिए गैप? जानिए साइंस का नजरिया

Right Marriage age: भारतीय समाज की बात करें तो यहां यह मान्यता है कि पत्नी की उम्र पति से कम होनी चाहिए। लेकिन समाज की इस मान्यता को धता बताने वाली कई शादियां इसी समाज में मिल जाएंगी। हमें जानना चाहिए कि विज्ञान इस बारे में कुछ कहता है या नहीं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 3:54 PM
Story continues below Advertisement
Right Marriage age: देश में कानूनी तौर शादी की न्यूनतम उम्र तय है। लड़कियों की उम्र 18 साल और लड़कों की उम्र 21 साल रखा गया है।

Right Marriage age: जब किसी भी शादी की चर्चा चलती है तो कई तरह के पहलुओं पर बातचीत की जाती है। सबसे पहले दोनों के बीच एज गैप जरूर देखा जाता है। शादी तय होते समय ये पहलू सबसे पहले ध्यान में रखा जाता है। कहते हैं कि पति पत्नी के बीच एक निर्धारित एज गैप होना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है तो दोनों के बीच अधिकतर मिसअंडरस्टैंडिंग ज्यादा होती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि एक पति पत्नी के बीच कितना एज गैप होना जरूरी है।

वैसे भारतीय समाज की बात करें तो यहां यह मान्यता है कि पत्नी की उम्र पति से कम होनी चाहिए। लेकिन दोनों के बीच उम्र का कितना अंतर होना चाहिए ये कोई नहीं बताता है। इस सोच की वजह शायद इस समाज का पुरुषवर्चस्व (patriarchal society) वाला होना रहा है।

समाज की सोच


इस समाज की पारंपरिक मान्यता है कि पति अगर उम्र में बड़ा हो तभी वह पत्नी पर हुक्म चला पाएगा। लेकिन समाज की इस मान्यता को धता बताने वाली कई शादियां इसी समाज में मिल जाएंगी। मसलन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का मामला लें या बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का। दोनों की उम्र उनकी पत्नी की उम्र से कम है। यह भी सुखद है कि अब की पीढ़ी समाज की इस दकियानूसी मान्यता के खिलाफ खड़ी है। उनके लिए उम्र कोई बंधन नहीं और पति-पत्नी का रिश्ता दोस्त और सहयोगी सरीखा है। फिलाह हमें जानना चाहिए कि विज्ञान इस बारे में कुछ कहता है या नहीं और भारतीय कानून की क्या राय है।

Salaar Box Office Collection: Prabhas की सलार बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम, रिलीज के पांचवें दिन कमाए सिर्फ 23 करोड़

क्या है साइंस का नजरिया

साइंस के हिसाब के पति-पत्नी की उम्र में कितना गैप होना चाहिए? इस विषय पर आने से पहले हम आपको स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि साइंस में शादी का कोई कॉन्सेप्ट नहीं है। बल्कि यहां इस बात की चर्चा है कि शारीरिक संबंध बनाने के लिए एक महिला और पुरुष की न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए। साइंस में इसके लिए अंग्रेजी शब्द copulation (शारीरिक संबंध) का इस्तेलाम किया गया है। इसके मुताबिक जब महिला और पुरुष के शरीर में हार्मोनल चेंज आ जाता है तब वे शारीरिक संबंध के योग्य हो जाते हैं। हालांकि, इस हार्मोनल चेंज का यह मतलब कतई नहीं है कि उसके बाद लड़की या लड़के की शादी कर दी जाए।

समाज में 3-4 साल का गैप स्वीकार्य

अपने देश में कानूनी तौर पर शादी की न्यूनतम उम्र तय की गई है। इसके लिए लड़कियों की उम्र 18 साल और लड़कों की उम्र 21 साल है। इस हिसाब से यहां कानूनी तौर पर पति-पत्नी की उम्र में तीन साल के गैप की बात मानी गई है। कुल मिलाकर परंपरागत तौर पर भारतीय समाज में पति-पत्नी की उम्र में तीन से पांच साल का गैप स्वीकार्य है। समाज भी कहता है कि लड़की की उम्र लड़के से कम होनी चाहिए।

Jitendra Singh

Jitendra Singh

First Published: Dec 27, 2023 2:55 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।