Covid-19 Cases: भारत में फिर डराने लगा कोरोना! 640 नए मामले दर्ज, कई राज्यों में मिले JN.1 वेरिएंट के मामले

Covid-19 Cases: स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस घातक वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,887 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 वैक्सीनेशनल के तहत 220.67 करोड़ डोज दी गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है

अपडेटेड Dec 22, 2023 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
COVID-19 Cases in India: देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गई है (FILE PHOTO: REUTERS)

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Covid-19 Cases in India) सिर उठाता दिख रहा है। भारत में शुक्रवार को कोरोना के 640 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,997 पहुंच गई है। जबकि एक दिन पहले यह संख्या 2,669 पर थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह 8 बजे तक के अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कोविड-19 के मामलों की संख्या 4.50 करोड़ (4,50,07,212) है। केरल में एक और मरीज की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,33,328 हो गई है। कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से केंद्र से लेकर राज्य सरकारें भी अलर्ट हो गई हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, इस घातक वायरस से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,70,887 हो गई है। आंकड़ों के अनुसार स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है, वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में अभी तक कोविड-19 वैक्सीनेशनल के तहत 220.67 करोड़ डोज दी गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी राज्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग की और तैयारियों के बारे में जानकारी ली है। साथ ही लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने के लिए कहा गया है।

केरल में मरीज की मौत


केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 265 नए मामले सामने आए। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है। केरल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन सालों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,060 हो गई।

ये भी पढ़ें- Covid 19 JN.1: नोएडा में कोरोना की एंट्री, नेपाल से आया शख्स संक्रमित, कई महीनों बाद केस दर्ज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान 275 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए। अब तक कुल 68,37,689 मरीज संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। देश में कोरोना वायरस ने इसलिए टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि संक्रमण के नए वेरिएंट JN.1 के अब तक 21 मरीज मिल चुके हैं, जिससे कोरोना रिटर्न की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।