Coronavirus Updates: एक दिन में 18,738 नए केस दर्ज, एक्टिव मामलों की संख्या 134933 हुई

Coronavirus Updates: देश में अब तक कुल 5,26,689 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है

अपडेटेड Aug 07, 2022 पर 9:41 AM
Story continues below Advertisement
देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। ओमीक्रोन के नए सब वेरिएंट BA.2.75, BA.2.38, BA.4 और BA.5 की एंट्री से और चिंता बढ़ गई है। देश में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,738 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसके एक दिन पहले यानी 6 अगस्त को 19,406 नए मामले सामने आए थे।

एक्टिव केस 1,34,933 हुए

यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में अब तक कुल 5,26,689 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। एक्टिव मामलों की संख्या 1,34,933 पहुंच गई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.31 फीसदी हो गए हैं। देश में अब तक कुल 4,34,84,110 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.50 फीसदी है। सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,06,21,79,411 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 29,58,617 डोज लगाई गई है।

Business Idea: फेस्टिव सीजन में शुरू करें अच्छी कमाई वाले ये बिजनेस, हर महीने होगी पैसों की बारिश


 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।