Cyrus Mistry Death: टाटा ग्रुप (TATA Group) के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) की रविवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर (Palghar) में हुई, जब उनकी गाड़ी एक डिवाइडर से जा टकराई। कार में चार लोग सवार थे। जिनमें से मिस्त्री सहित दो की मौके पर ही मौत हो गई। साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे मुबई शहर के वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा।
