सरकारी प्रसारक प्रसार भारती की डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सेवा डीडी फ्री डिश (DD FreeDish) के ग्राहकों की संख्या 43 मिलियन को पार कर गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दूरदर्शन फ्रीडिश (Doordarshan FreeDish) 43 मिलियन से अधिक घरों तक पहुंचने वाला सबसे बड़ा DTH प्लेटफॉर्म बन गया है।
प्रसार भारती की DTH सेवा डीडी फ्रीडिश एकमात्र फ्री-टू-एयर डायरेक्ट-टू-होम सर्विस है जहां दर्शक को कोई मासिक सदस्यता शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसे दूरदर्शन फ्रीडिश सेट-टॉप बॉक्स खरीदने के लिए केवल 2,000 रुपये के एकमुश्त खर्च करने पड़ते हैं।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बेहतर नीलामी प्रक्रियाओं के कारण 2017 और 2022 के बीच विभिन्न शैलियों में चैनलों की बेहतर गुणवत्ता और मात्रा में वृद्धि हुई है, दूरदर्शन की फ्री डीटीएच सेवा ने 22 से लगभग 100 प्रतिशत की शानदार वृद्धि दर्ज की है। 2017 में मिलियन से 2022 में बढ़कर 43 मिलियन हो गया है।
डीडी फ्रीडिश कुल 167 टीवी चैनलों और 48 रेडियो चैनलों की मेजबानी करता है, जिसमें 91 दूरदर्शन चैनल शामिल हैं। इसमें में 51 को-ब्रांडेड एजुकेशनल चैनल और 76 प्राइवेट टीवी चैनल शामिल हैं।
एक बयान में कहा गया है कि एक अप्रैल, 2022 से डीडी फ्रीडिश निजी टीवी चैनलों के बुके में आठ हिंदी सामान्य मनोरंजन चैनल, 15 हिंदी मूवी चैनल, छह संगीत चैनल, 22 समाचार चैनल, नौ भोजपुरी चैनल, चार भक्ति और दो विदेशी चैनल शामिल होंगे।
मंत्रालय ने कहा कि नए चैनल लाइन-अप ने डीडी फ्रीडिश गुलदस्ता को पहले से कहीं अधिक आकर्षक बना दिया है। DD FreeDish का मुख्य उद्देश्य लोगों को बिना किसी शुल्क के गुणवत्ता वाले मनोरंजन और सूचना का एक वैकल्पिक एवं सस्ता प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है।