प्रदूषण की मार झेल रहे दिल्ली वासियों के दिवाली से पहले थोड़ा राहत मिली है। दिल्ली में आज (25 अक्टूबर 2024) वायु प्रदूषण के स्तर पर थोड़ा सुधार देखने को मिला है। लेकिन यह राहत आंशिक होगी। ऐसे में दिवाली से पहले दिल्ली वालों को थोड़ा राहत मिली है। एक दिन पहले AQI 306 था। अब यह सुधरकर 284 पर आ गया है। लेकिन यह खराब श्रेणी में ही कहा जाएगा। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में एक्यूआई 400 के आसपास रहा। शनिवार को प्रदूषण का स्तर फिर बढ़कर बेहद खराब होने की आशंका जताई जा रही है। अगले तीन से चार दिनों में यह बढ़कर गंभीर स्थिति में भी पहुंच सकता है।
एक दिन पहले एयर क्लालिटी इंडेक्स 306 पर पहुंच गया था। अब यह घटकर 283 पर आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे कम AQI चांदनी चौक में दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी, एनएसआईटी द्वारका, रोहिणी, सोनिया विहार, विवेक विहार और आनंद विहार सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में शामिल हैं। आनंद विहार में एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए ग्रैप -2 लागू किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, 24 अक्टूबर को दिल्ली में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' थी और AQI 340 था।
जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI
पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की चादर लिपटी हुई है। सुबह अलीपुर में AQI 310, आनंद विहार में 390, बवाना में 314, बुराड़ी में 318, जहांगीरपुरी में 321, रोहिणी में 310, द्वारका में 319 दर्ज किया गया है। जबकि चांदनी चौक इलाके में सबसे कम 187 दर्ज किया गया। कालिंदी कुंज के आसपास यमुना नदी में जहरीला झाग तैरता देखा गया। नदी में प्रदूषण का स्तर अभी भी हाई लेवल पर बना हुआ है। इधर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ भी दस्तक दे चुका है। इसका असर दिल्ली के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से उठे इस तूफान से तापमान में उतार-चढ़ाव महसूस किया जा सकेगा।
जानिए कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी
अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’ माना जाता है। 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है। किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है। AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।