Delhi House Collapses: दिल्ली के करोल बाग में भरभराकर गिरी इमारत! 4 लोगों की मौत, 14 घायल, मुआवजे का ऐलान

Delhi House Collapses: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में दो मंजिला एक मकान बुधवार (18) सुबह ढह गया, जिससे 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि इस भयानक हादसे में 14 लोगों घायल हो गए हैं। दिल्ली सरकार की तरफ से हर मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा

अपडेटेड Sep 18, 2024 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
Delhi House Collapses: दिल्ली की मंत्री आतिशी ने मकान ढहने से घायल हुए मरीजों से मिलने के लिए आरएमएल अस्पताल पहुंचीं

Delhi House Collapses: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार (18 सितंबर) को एक मकान गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में दो मंजिला एक मकान बुधवार सुबह ढह गया। मलबे में दबने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दिल्ली की मंत्री आतिशी मकान ढहने से घायल हुए मरीजों से मिलने के लिए बुधवार शाम आरएमएल अस्पताल पहुंचीं। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, "इस घटना में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। मैं मृतक के परिवार और घायल हुए लोगों से मुलाकात की। दिल्ली सरकार की तरफ से मृतक के परिजनों और घायलों को पूरा समर्थन दिया जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हर मृतक के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दिया जाएगा और घायलों को भी मुआवजा दिया जाएगा...बाकि बिल्डिंग के मालिक पर कार्रवाई की जाएगी। मैं मेयर के संपर्क में हूं...जिनकी ये जिम्मेदारी देखने की थी कि बिल्डिंग किस हालात में है कि नहीं... उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।"

अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद दिल्ली फायर विभाग की पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल पर लोगों में डर और भय का माहौल है।


अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह करीब 09.11 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल दिखा। स्थानीय लोग बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।

करोल बाग इमारत ढहने की घटना 13 सितंबर को मध्य दिल्ली के नबी करीम इलाके में एक दरगाह की दीवार गिरने के कुछ दिनों बाद हुई है। उस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

मलबे में फंसे तीन लोगों में से कम से कम दो को बाद में बचा लिया गया। यह घटना दिल्ली के बिल्ला दरगाह इलाके के पास हुई। बचाव अभियान के बाद मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

हादसे के बाद जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीना ने कहा कि प्राकृतिक आपदा कोष से प्रत्येक मृतक के लिए 4 लाख रुपये और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए 1.20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया चल रही है।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर में दो घंटे में हुई 11.11% वोटिंग, बड़ी तादाद में वोट करने पहुंच रहे लोग

उन्होंने बताया कि घटना में मरे पशुओं के लिए भी प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्रवाई की जा रही है। समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस ने मकान ढहने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सरकार से प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।