दिवाली का त्योहार आने में लगभग 2 से 3 दिनों का वक्त ही बाकी रह गया है। देश भर में 12 नवंबर 2023 को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा। इन दोनों ही त्योहारों में लोग बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए निकलते हैं। जिस वजह सड़कों पर भी काफी भीड़ रहती है। इसी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गुरुवार को एडवाइजरी जारी कर कहा कि वीकेंड पर विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी।
