Diabetes: इन पत्तियों के सेवन से ब्लड शुगर फौरन होगा कंट्रोल, रिसर्च में हुआ खुलासा

Diabetes: डायबिटीज आज दुनिया की बड़ी बीमारियों में से एक है। यह एक लाइफस्टाइल की बीमारी है। इस कंट्रोल में रखना बेहद जरूरी है। शरीर को हेल्दी रखने के लिए हमें अपनी लाइफ स्टाइल और खानपान में काफी बदलाव करने की जरूरत है। नीम पत्तियां, एलोवेरा और शरीफा के पत्ते भी सेहत के काफी फायदेमंद माने जाते हैं

अपडेटेड Mar 23, 2023 पर 9:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं

Diabetes: डायबिटीज के मरीज आज दुनिया में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लाइफ स्टाइल और खानपान में बदलाव करके इसे काबू में किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबकि, दुनिया भर में करीब 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज हैं। इससे हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। भारत की स्थिति तो इस मामले में बेहद ही खराब हालत हैं। मौजूदा समय में करीब 8 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। एक अनुमान के तहत साल 2045 तक भारत में 13 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज हो सकते हैं।

भारत में तेजी से बढ़ रहे डायबिटीज के मरीजों के चलते इस कैपिटल ऑफ डायबिटीज भी कहा जा सकता है। ऐसे में इस रोग पर काबू पाना बेहद जरूरी है। लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए डायबिटीज दिवस भी मनाया जाता है। हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बता रहे हैं। जिससे आप घर बैठे इस बीमारी पर काबू पा सकते हैं।

नीम की पत्तियों का सेवन


नीम को पूरे भारत में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह ग्लूकोज में फ्लो को कंट्रोल करने में मदद करता है। नीम की पत्ती का पाउडर गैर-इंसुलिन पर निर्भर डायबिटीज रोगियों में डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए पाया गया था। एक रिसर्च के मुताबिक, नीम के पत्ते डायबिटीज को भी कंट्रोल कर सकते हैं। नीम के पत्तों को सुबह-सुबह चबाने से खून में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है। पैंक्रियाज अपना काम सही से करती है। नीम के पत्तों में कई ऐसे कंपाउंड पाए गए हैं। जिनसे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

Weight Loss: बिना जिम गए वजन हो जाएगा कम, इन घरेलू उपायों से शरीर की चर्बी होगी बाहर

एलोवेरा

एलोवेरा जेल में लेक्टिन्स, मन्नान और एन्थ्राक्विनोन्स जैसे तत्व पाए जाते हैं। जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती हैय़ इसके साथ ही पैनक्रियाज़ में इंसुलिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं की मरम्मत भी करता है। एक रिसर्च में कहा गया है कि एलोवेरा के पत्तों का जेल, उन लोगों की डायबिटीज के इलाज में फायदेमंद हो सकता है। जो इंसुलिन पर निर्भर नहीं हैं।

शरीफा

शरीफा फल अपने मलाईदार गुदे के कारण लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसको शुगर एप्पल, सीताफल, जानकी फल, कस्टर्ड एप्पल के नामों से भी जाना जाता है। ऊपर से दिखने में सख्त और स्वाद से भरपूर सीताफल में मैग्नीशियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से लड़नें में मदद करते हैं। एक रिसर्च में कहा गया है कि शरीफा के पत्तों में एंटी-डायबेटिक गुण होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के बेहद फायदेमंद हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।