Weight Loss: बिना जिम गए वजन हो जाएगा कम, इन घरेलू उपायों से शरीर की चर्बी होगी बाहर

Weight Loss: अगर आप घर बैठे वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान में बदलाव करने की जरूरत है। इससे आप बिना जिम गए वजन कम कर सकते हैं। ये घरेलू उपाय काफी असरदार होते हैं। शहद और नींबू पानी, ग्रीन टी जैसी तमाम चीजों के सेवन से वजन कम करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 5:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सुबह खाली पेट जीरा पानी पीकर भी अपना मोटापा कम कर सकते हैं

Weight Loss: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना बेहद मुश्किल हो जाता है। सेहत पर ध्यान नहीं देने की वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। वजन ज्यादा बढ़ने से न सिर्फ सुंदरता पर असर पड़ता है। बल्कि डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल के रोग, थाइरोइड और कैंसर जैसी बीमारियां शरीर में अपना घर बना लेती हैं। अगर आप वजन कम करने के लिए जिम में पसीना बहाना या महंगे डाइट प्लान फॉलो करके थक चुके हैं। तब ऐसी स्थिति में अब आपको वजन कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय अजमाने की जरूरत है।

जीरा पानी

जीरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। जीरे का पानी वजन कम करने में मदद करता है। आप इसे रात भर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। ये वजन कम करने में मदद करता है। इससे पेट की कई तरह की दिक्कतें दूर हो सकती हैं।


शहद और नींबू पानी

नींबू और शहद आपको रसोई में आसानी से मिल सकते हैं। रोज सुबह एक गिलास नींबू पानी में 2 चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन कम हो सकता है। शहद औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। वहीं नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये सभी एक्स्ट्रा बॉडी फैट को कम करने में मदद करते हैं।

कच्चा लहसुन चबाएं

लहसुन में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। वजन कम करने के लिए रोज सुबह लहसुन की दो या दो से अधिक कलियां चबाना बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन की कलियां चबाने के बाद दातों को अच्छी तरह से ब्रश करना न भूलें। कच्चे लहसुन की गंध पूरे दिन आपके मुंह में रह सकती है।

बेलपत्र में छुपा है सेहत का राज, शुगर और कब्ज जैसी बीमारियां फौरन हो जाएंगी दूर

ग्रीन टी

बिना मेहनत मोटापा कम करने के उपाय के रूप में आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं। ग्रीन टी वजन घटाने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने का भी काम करती है।

गाजर

गाजर भी लो कैलोरी वाली सब्जी है। जिसे खाकर बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फाइबर भी अच्छी-खासी मात्रा में मौजूद होता है। यह मोटापे को कम करने का काम करता है।

रायता

भारतीय घरों में दोपहर के समय रायता लोकप्रिय रूप से खाया जाता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। ये मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। रायते में अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो आंत के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं। आप इसे मौसमी सब्जियों और फलों का इस्तेमाल करके बना सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।