Bel Patra Benefits: बेलपत्र सिर्फ पूजा के काम ही नहीं आते हैं। बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं। आयुर्वेद में बेल को औषधि के रूप में बताया गया है। बेलपत्र में मौजूद औषधीय गुणों की वजह से भगवान शिव को प्रिय हैं। शिव पुराण में बेल की बड़ी महिमा बताई गई है। आज हम आपको बेलपत्र के कुछ ऐसे गुणकारी फायदे बता रहे हैं। जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। इनके सेवन से कई गंभीर बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। कब्ज, डायबिटीज, दिल के मरीज, इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद हैं।
बैलपत्र में कैल्शियम और फाइबर भरपूप मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही विटामिन A, C, B1 और B6 जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है। इसके सेवन से लीवर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर
बेलपत्र पेट से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। इसके रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं दूर होती जाती हैं। बेलपत्र में फाइबर ज्यादा होता है। यही वजह है कि इसे पेट के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं है तो आप रोज सुबह खाली पेट बेलपत्र खा सकते हैं। रोजाना बेलपत्र का सेवन करने से एसिडिटी, गैस और इनडाइजेशन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही साथ कब्ज की दिक्कत भी दूर होगी। जिन लोगों को बवासीर है, उनके लिए खाली पेट बेलपत्र खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। बेलपत्र डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करता है। इससे पेट की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभदायक
डायबिटीज के मरीजों को अक्सर ब्लड शुगर लेवल हाई होने का खतरा बना रहता है। इसमें लैक्सटिव गुण पाए जाते हैं। जो इंसुलिन बनाने में मददगार होते हैं। इसलिए बेलपत्र के रोजाना सेवन से ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।
हेल्दी रहने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद जरूरी है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट बेलपत्र का सेवन जरूर करना चाहिए। रोजाना खाली पेट बेलपत्र खाने से सर्दी और खांसी से भी राहत मिलती है। बार-बार बीमार पड़ने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
दिल और बुखार के लिए फायदेमंद
बुखार आने पर बलपत्र की पत्तियों का काढ़ा जरूर पीनी चाहिए। इससे काफी फायदा होता है। वहीं दिल के मरीजों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।
कैसे करें बेलपत्र का सेवन?
बेल पत्र को काढ़े के रूप में सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसके लिए पत्तियों के सबसे पहले पानी में उबालना होगा। फिर इसे छानकर पी सकते हैं। बेलपत्र को सीधे चबाकर भी खाया जा सकता है। इन्हें शहद में मिलाकर भी खा सकते हैं।