Kidney Stones: बिना ऑपरेशन और दर्द के किडनी की पथरी के टुकड़े-टुकड़े हो जाएंगे बाहर, करें ये घरेलू उपाय

Kidney Stones: किडनी में पथरी होना एक बेहद दर्दनाक समस्या होती है। इसके लिए कई ऐसे घरेलू उपचार हैं। जिसमें बिना दवा और ऑपरेशन के आराम से छुटकारा पा सकते हैं। किडनी में स्टोन की समस्या से पीड़ित लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाती है। इसके अलावा नींबू का भी सेवन कर सकते हैं

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
कैल्शियम वाली चीजें खाकर किडनी में स्टोन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं

Kidney Stones: किडनी की पथरी (Kidney Stones) एक आम समस्या होती जा रही है। किसी को भी हो सकती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को किडनी की पथरी का अधिक खतरा बना रहता है। यह एक दर्दनाक स्थिति है, जो आपका सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित कर सकती है। किडनी की पथरी तब बनती है जब कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे अपशिष्ट पदार्थ शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसी स्थिति में क्रिस्टल यानी छोटी-छोटी पथरी का रूप ले लेते हैं। समय के साथ यह बड़े होते रहते हैं।

अगर समय पर इसकी पहचान हो जाए, तो पथरी आमतौर पर कोई स्थायी नुकसान नहीं पहुंचाती है। किडनी में पथरी के मरीजों को पथरी से छुटकारा पाने के लिए ढेर सारा पानी पीने की सलाह दी जाती है। आप कुछ घरेलू उपचार के जरिए किडनी में स्टोन से छुटकारा पा सकते हैं।

पथरी का दुश्मन है नींबू


पथरी से बचने के लिए आपको नींबू का रस पीना चाहिए। इसमें मौजूद साइट्रेट या साइट्रिक एसिड से कैल्शियम को बांधने और पथरी बनने से रोकने में मदद मिलती है। रोजाना आधा कप नींबू का रस पानी में घोलकर पीना चाहिए। दो नींबू का रस पीने से यूरिन साइट्रेट बढ़ सकता है और किडनी की पथरी का खतरा कम हो सकता है। आप नींबू का रस और ऑलिव ऑयल को भी बराबर मात्रा में मिलाकर पी सकते हैं। इसे दिन में 2-3 बार सेवन करना है।

Salt Intake: ज्यादा नमक सेहत का दुश्मन, WHO की यह बात सुनकर उड़ जाएंगे होश

तुलसी का रस

तुलसी में एसिटिक एसिड होता है। यह गुर्दे की पथरी को खत्म करने और दर्द को कम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। इस उपाय का उपयोग पारंपरिक रूप से पाचन और सूजन संबंधी विकारों के लिए किया जाता रहा है। तुलसी के रस में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट होते हैं, और यह किडनी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

एनिमल प्रोटीन से रहें दू

मांस, अंडे और सीफूड से मिलने वाले प्रोटीन को एनिमल प्रोटीन कहा जाता है। इन्हें खाने से पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है। यदि आपको किडनी की पथरी होने का खतरा है, तो आपको इन चीजों से तौबा कर लेनी चाहिए।

कैल्शियम वाली चीजें ज्यादा खाएं 

आपको कैल्शियम वाली चीजों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। दही, सोया उत्पाद, बीन्स, दाल और बीज कैल्शियम के अच्छे स्रोत हैं। कैल्शियम ऑक्सालेट को आंतों में बांधने का काम करता है और उसे ज्यादा अवशोषित नहीं होने देता। जिससे पेशाब में इसकी मात्रा कम हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।