Salt Intake: ज्यादा नमक सेहत का दुश्मन, WHO की यह बात सुनकर उड़ जाएंगे होश

Salt Intake: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे कई तरह की बीमारियां फैल सकती है। WHO की न्यूट्रिशन फॉर हेल्थ एंड डेवलपमेंट के डायरेक्टर डॉ. फ्रांसिस्को ब्रांका ने कहा कि बताया कि एक व्यक्ति को दिन भर में कितना नमक खाना चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने इससे जुड़े स्‍वास्‍थ्‍य जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी है

अपडेटेड Mar 20, 2023 पर 3:48 PM
Story continues below Advertisement
WHO ने एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करने की सलाह दी है

Salt Intake: नमक हमारे भोजन का अहम हिस्सा है। बिना नमक के किसी भी तरह का भोजन करना काफी मुश्किल काम है। इसके बिना भोजन बेस्वाद लगता है। लेकिन ज्यादा नमक का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक है। इसी मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें ज्यादा नमक के सेवन को लेकर कई बड़े खुलासे किए गए हैँ। WHO ने साफ शब्दों में कहा है कि 2030 तक लोगों में 30 फीसदी तक नमक का सेवन कम करना होगा। नहीं तो एक बड़ी आबादी मौत के कगार पर पहुंच जाएगी।

नमक का ज्यादा सेवन करना मौत की वजह बनती जा रही हैं। WHO की न्‍यूट्रिशन फॉर हेल्‍थ एंड डेवलपमेंट की डायरेक्टर डॉ. फ्रांसिस्को ब्रांका ने बताया है कि एक व्‍यक्ति को आमतौर पर कितना नमक खाना चाहिए। इसके साथ ही उन्‍होंने इससे जुड़े स्‍वास्‍थ्‍य जोखिमों के बारे में भी जानकारी दी है।

दिन भर में कितना नमक खाएं?


ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन ब्लड प्रेशर, हार्ट, स्ट्रोक का कारण बनता है। बहुत अधिक नमक खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। ऐसे में हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। जो लोग बहुत अधिक नमक का सेवन करते हैं वे वॉटर रिटेंशन से पीड़ित होते हैं। उनका शरीर फूला हुआ दिखाई देता है। कई स्टडी में कहा गया है कि ज्यादा नमक का सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। WHO विशेषज्ञों ने बताया कि एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। दुनिया में बहुत कम लोग हैं जो दिन भर 5 ग्राम नमक खाते हैं। बाजार के खाने में ज्यादा मात्रा में नमक पाया जाता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले हैं फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

चिप्स के पैकेट में भरकर होता है नमक

घर से बाहर आप जो भी फूड खाते हैं। उसमें नमक की मात्रा जरूरत से ज्‍यादा होती है। दिनभर में आपको जितना नमक खाना चाहिए, उसका आधा आपको 150 ग्राम चिप्‍स के पैकेट में मिल जाता है। हेल्‍थ रिपोर्ट के अनुसार, आलू के चिप्‍स की एक सर्विंग में 170 मिग्री सोडियम पाया जाता है। जो शरीर की जरूरत से कई गुना ज्‍यादा है।

प्रोसेस्‍ड फूड से करें परहेज

WHO का कहना है कि हम सभी प्रोसेस्‍ड फूड से जितना परहेज करें। उतना बेहतर है। इनमें सबसे ज्‍यादा मात्रा में नमक पाया जाता है। ऐसे में कोशिश यही की जानी चाहिए कि इनका कम से कम सेवन करना चाहिए। बाजार के नमकीन स्‍नैक खाने के बजाय फल और सब्जियां खाने की आदत डालनी चाहिए। इनमें न केवल नमक बहुत कम मात्रा में होता है, बल्कि इसके सेवन से शरीर में जरूरी मिनरल्स की कमी भी पूरी हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।