Credit Cards

डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले हैं फायदेमंद, ऐसे करें सेवन

Green Banana Benefits: केला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। देश के हर इलाके में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। वहीं सेहत के लिए कच्चे केले ज्यादा फायदेमंद होते है। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो बेफिक्र होकर कच्चे केलों का सेवन कर सकते हैं। कच्चे केलों में स्टार्च भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद होता है

अपडेटेड Mar 19, 2023 पर 5:07 PM
Story continues below Advertisement
जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है वो पके हुए केलों का सेवन कर सकते हैं

Green Banana Benefits: केला एक ऐसा फल है। जिसे एनर्जी का पावरहाउस कहा जाता है। पूर्व से पश्चिम तक और उत्तर से दक्षिण तक अलग-अलग तरह से केले का सेवन किया जाता है। केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन सवाल ये उठता है कच्चा या पक्का केला, कौन से केले का सेवन करना सुबह फायदेमंद होता है। केला कई तरह का होता है। हरा केला, पीला केला, चित्तीदार केला, ब्राउन केला। केला कई बीमारियों का इलाज घर बैठे कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला काफी फायदेमंद माना गया है।

वहीं पका केला डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है। पका केला खाने से ब्लड शुगर लेवल हाई हो जाता है। ऐसे में शुगर के मरीजों के पके केले से दूरी बनाना ही बेहतर रहता है। वहीं कच्चे केले में बहुत ज्यादा मात्रा में स्टार्च रहता है। केला पाचन तंत्र ठीक करने के लिए बेहद उपयोगी है।

कच्चे केले के फायदे


अगर आप डायबिटीज के मरीज (diabetic)हैं, तो आपको हरा, थोड़ा कच्चा केला खाना चाहिए। हरा और थोड़ा कच्चा केला स्टार्च (resistant starch) से भरपूर होता है। यह डायबिटीज के मरीजों में घुलनशील फाइबर (soluble fibre) की तरह काम करता है। इस स्टार्च के ग्लूकोज में परिवर्तन होने को पकना (ripening) कहा जाता है। कच्चे केले में एक सब्जी के सभी गुण मौजूद होते हैं। मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी कच्चे केले बेहद फायदेमंद होते हैं। इनमें पोटेशियम, विटामिंस, मैग्नीशियम, कॉपर पाया जाता है। ज्यादा क्रेविंग होने पर कच्चा केला खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख का एहसास नहीं होता है।

Lemon: नींबू सेहत के लिए हो सकता है नुकसान, किडनी और एसिडिटी की बढ़ सकती है समस्या

डाइजेशन

कच्चे केले में मौजूद न्यूट्रिएंट्स में प्रीबायोटिक इफेक्ट भी होते हैं। इसके सेवन से आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने और उन्हें हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही कच्चा केला खाने से शॉर्ट चेन फैटी एसिड के प्रोडक्शन को बढ़ाया जा सकता है, जो कि डाइजेस्टिव हेल्थ के लिए काफी जरूरी होता है। कच्चा केला खाने से कब्ज की शिकायत भी दूर करने में मदद मिल सकती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

कच्चे केले में पाया जाने वाला पोटेशियम किडनी फंक्शन के लिए लाभदायक होता है। एक कप कच्चे केले में 531 मिलीग्राम पोटेशियम मिलता है। यह पोटेशियम ब्लड प्रेशर के लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे हार्ट को काफी फायदा होता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल

कच्चे केले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। खास तौर पर खाने के बाद अगर कच्चा केला खाया जाए तो ये ब्लड शुगर को बढ़ने से रोक सकता है। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्ट भी कम होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।