Credit Cards

Lemon: नींबू सेहत के लिए हो सकता है नुकसान, किडनी और एसिडिटी की बढ़ सकती है समस्या

Lemon: नींबू सेहते के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल करना यह नुकसान कर सकता है। नींबू अम्लीय होते हैं। जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अधिक इस्तेमाल से पेट में दर्द होना, डिहाइड्रेशन, किडनी स्टोन जैसी कई समस्याएं खड़ी हो सकती है। ऐसे में इसका सेवन करते समय खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है

अपडेटेड Mar 19, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
नींबू पानी का ज्यादा सेवन हमारे दांतों के लिए नुकसानदायक होता है

Lemon: नींबू को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से वजन को कम करने के साथ पाचन को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। नींबू में विटामिन C भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसे लोग सलाद में, खाना में, नींबू पानी में और चाट पकौड़े में डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल करना सेहत का दुश्मन भी बन सकता है। नींबू के अधिक सेवन से कई तरह की समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। लिहाजा इसके सेवन करते समय खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है।

नींबू स्वाद में खट्टा होता है और यह अम्लीय प्रकृति (Acidic Nature) होता है। स्टाइलक्रेज की रिपोर्ट के मुताबिक नींबू या नींबू पानी का अधिक सेवन दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। नींबू के ज्यादा सेवन से पेट में बहुत अधिक अम्लता सेहत के लिए हानिकारक होता है।

पेट में दर्द होना


नींबू और शहद सुबह में खाली पेट लेने से डाइजेशन में मदद मिलती है। इसके ज्यादा सेवन पर सेहत खराब हो सकती है। नींबू के ज्यादा सेवन से पेट की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही आपके डाइजेशन पर भी इसका खराब असर पड़ सकता है।

एसिडिटी

जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन एसिडिटी की वजह बन सकता है। नींबू में एसिड की अधिक मात्रा होती है। इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

एनर्जी ड्रिंक शरीर को कर देंगे जर्जर, बढ़ सकती है शुगर और नींद जैसी कई समस्याएं

किडनी स्टोन

नींबी पानी के ज्यादा सेवन से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड के साथ-साथ ऑक्सलेट भी होता है। लिहाजा इसका ज्यादा सेवन किडनी में स्टोन होने की वजह बन सकता है।

माइग्रेन

नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है। ये एक प्राकृतिक मोनोमाइन है जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है। कुल मिलाकर अगर आप नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते है तो माइग्रेन का खतरा बढ़ सकता है।

डिहाइड्रेशन

नींबू पानी को एक अच्छा ड्रिंक माना जाता है। गर्मियों के मौसम में इसे पीने की सलाह भी दी जाती है। ज्यादा नींबू पानी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है। इसका ज्यादा सेवन करने से बार-बार पेशाब लग सकती है।

दांतों में दर्द

नींबू अम्लीय होता है। जिसके कारण यह दांतों में सनसनाहट पैदा कर सकता है। आगे जाकर यह समस्या और बढ़ सकती है। दांतों में इनेमल को डैमेज भी कर सकती है। जब आपको पहले से ही ऐसी कोई समस्या लगे तो नींबू का सेवन करना बंद कर देना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।