Diabetes: डायबिटीज के मरीज आज दुनिया में तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। लाइफ स्टाइल और खानपान में बदलाव करके इसे काबू में किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबकि, दुनिया भर में करीब 42.2 करोड़ लोग डायबिटीज के मरीज हैं। इससे हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। भारत की स्थिति तो इस मामले में बेहद ही खराब हालत हैं। मौजूदा समय में करीब 8 करोड़ लोगों को डायबिटीज है। एक अनुमान के तहत साल 2045 तक भारत में 13 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के मरीज हो सकते हैं।
