Diabetes Control: तेजी से शुगर को कंट्रोल करने के लिए फौरन पिएं दालचीनी की चाय, जानिए कैसे बनाएं

Diabetes Control: दालचीनी एक मसाला है। इसका इस्तेमाल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा दालचीनी की चाय ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करती है। जानकारों का मानना है कि दालचीनी में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
दालचीनी एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है

Diabetes Control: दुनियाभर में दालचीनी का इस्तेमाल मसाले के तौर पर किया जाता है। वहीं, आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों को भगाने में मदद मिलती है। दालचीनी डायबिटीज के लिए खासतौर से रामबाण दवा है। दालचीनी की चाय (cinnamon tea good for diabetes in hindi) फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने में मदद कर सकती है। ये शुगर स्पाइक्स को रोकने और शरीर में इसके असर को कम करने में भी कारगर हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं। ब्लड शुगर को सामान्य रखना चाहते हैं, तो दालचीनी का सेवन जरूर करें।

दालचीनी एंटीबायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसके चलते दालचीनी की चाय पीने पर ब्लड ग्लूकोस लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही दालचीनी की चाय पाचन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। वहीं यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती है।

कैसे बनाएं दालचीनी की चाय?


लगभग आधे इंच के बराबर दालचीनी का टुकड़ा लें। इसे एक कप पानी में डाल दें। वहीं दालचीनी के पाउडर (Cinnamon Powder) का इस्तेमाल भी इस चाय को बनाने में किया जा सकता है। आंच पर इस पानी को चढ़ाएं और उबाल लें। इसमें अजवाइन और काला नमक डाल दें। इसे करीब 5-7 मिनट क उबालना होगा। इसके बाद इसे छान लें। फिर गर्म-गर्म करके पिएं। दालचीनी की चाय को खाना खाने के बाद भी पिया जा सकता है। जिससे ब्लड शुगर का लेवल सामान्य रखने में मदद मिल सकती है।

Heatwave: मुंबई में लू लगने से 11 लोगों की मौत, जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव

न्यूरोपैथी से बचाव

डायबिटीज के मरीजों को अक्सर न्यूरोपैथी की समस्या हो जाती है। ऐसे में दालचीनी का सेवन नसों को हेल्दी रखने और डायबिटीज न्यूरोपैथी को कम करने में मदद करती है। इसलिए अगर आप डायबिटीज न्यूरोपैथी की समस्या से बचना चाहते हैं तो दालचीनी की चाय आपके लिए फायदेमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।