Get App

Diabetes: ये सब्जी खाते ही एक झटके में कम हो जाएगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहती है कि कौन सा भोजन उनके लिए सही है और कौन सा नहीं। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही हुई तो ब्लड शुगर लेवल अचानक से बढ़ सकता है। इस बीच एक्पर्ट्स का मानना है कि डाइबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में बीन्स को शामिल करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल रहता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 20, 2023 पर 11:08 AM
Diabetes: ये सब्जी खाते ही एक झटके में कम हो जाएगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन
डायबिटिक्स मरीजों को कम मात्रा में चीनी, कैलोरी, सोडियम और कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थ खाने की सलाह दी जाती है

Diabetes: डायबिटीज खान-पान और लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है। इसलिए ब्लड शुगर घटाने में हरी सब्जियां ही सबसे ज्यादा कारगर साबित होती हैं। लेकिन यह जानना जरूरी है कि डायबिटीज मरीजों के लिए कौन सी सब्जियां अच्छी है और कौन सी सब्जियां बेहतर नहीं मानी गई हैं। डायबिटीज भले ही एक लाइलाज बीमारी हो, लेकिन इसे कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है। अपनी फूड क्रेविंग को काबू में रखकर आप इस बीमारी से आसानी से निपट सकते हैं। शुगर के मरीजों के बीन्स की सब्जी बेहतर मानी गई है। बीन्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यही वजह है कि ये शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है।

शुगर तब होता है जब शरीर इंसुलिन का उत्पादन करने में असमर्थ होता है। यानी इंसुलिन के उत्पादन की प्रतिक्रिया देने की क्षमता खत्म हो जाती है। इससे ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है। जिसे पूरे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

शुगर के लिए बींस हैं रामबाण

डायबिटीज के मरीजों के लिए बीन्स एक सुपरफूड है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के मुताबिक, बीन्स में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। यही वजह है कि ये शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकता है। बीन्स में प्रोटीन और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बीन्स खाने के 90, 120 और 150 मिनट बाद भी ब्लड शुगर का लेवल कम देखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से बीन्स हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इनमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बीन्स में चावल या आलू के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन कंटेंट होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें