Blood Sugar: डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। दुर्भाग्य से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर यह पूरे जीवन मरीज के साथ रहती है। डायबिटीज हमारी लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी बीमारी है। लिहाजा इसे हम अपनी आदतों में बदलाव करके कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज को सख्ती से रूटीन को फॉलो करना होता है। इसकी वजह ये है कि थोड़ी सी लापरवाही सेहत लिए एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।
डायबिटीज के मरीजों को सोने तक अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन रखनी पड़ती है। बार-बार भूख-प्यास और टॉयलेट लगने की वजह से इन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ जाता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे आप सोने से पहले कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल में में रहेगी बल्कि आपको बहुत अच्छी नींद भी आएगी।
सोने से पहले ब्लड शुगर चेक करें
डायबिटीज के मरीजों के लिए के ब्लड शुगर पर नजर रखना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। सोने से ठीक पहले अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करें। इससे आपके डॉक्टर को समझने में मदद मिलेगी कि आपकी दवाओं और अन्य इलाज से आपका ब्लड शुगर सही से कंट्रोल हो रहा है या नहीं। सोते समय आपका ब्लड शुगर 90 से 150 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) के बीच होना चाहिए।
डायबिटीज के मरीजों को गहरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप रात में सोने से पहले कैफीन युक्त चीजों का सेवन करते हैं। इससे आपकी नींद दूर हो सकती है। इसलिए कभी भी सोने से पहले चाय, कॉफी या फिर चॉकलेट का सेवन न करें। इसके साथ ही हो सके तो सोने से पहले शराब का सेवन भी न करें।
सोने से पहले फिजिकल एक्टिविटीज
एक्सरसाइज से इंसुलिन ज्यादा बेहतर तरीके से काम करता है। डिनर के बाद और सोने से पहले वॉक पर जरूर जाएं। इससे आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, बिस्तर पर जाने से पहले एक्सरसाइज करने से नींद जल्दी और अच्छी आती है। अगर आप सोने से पहले एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो टहलने जरूर जाएं। खाने के बाद थोड़ी देर टहलने से आपको ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में भी मदद मिलेगी।
कभी भी पेट भर कर भोजन नहीं करना चाहिए। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं तो आपको इस बात का विशेषतौर पर ध्यान रखना है कि रात के समय हल्का भोजन करें। रात में हैवी चीजें खाने से बचे इसके साथ ही यह भी कोशिश करें कि भोजन जल्दी कर लें। रात में देर से भोजन करने पर पाचन पर बुरा असर पड़ता है।
सोने से पहले स्नैक्स न खाएं
डायबिटीज होने पर मरीज को बार बार भूख लगती है। रात में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अधिकांश लोग अपने रूम में जंक फूड्स, चिप्स, स्वीट्स और नमकीन रखते हैं और सोने से पहले इनका सेवन करते हैं। ये सभी फूड्स आपका वजन बढ़ाते हैं और इससे ब्लड शुगर भी बढ़ता है।