Diabetes: भारत में लगातार डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खराब खान-पान के चलते यह बीमारी तेजी से पैर पसार रही है। आज हालात ये हो गए हैं कि कुछ लोगों की जिंदगी तो दवाइयों के सहारे चलती है। ऐसे में डायबिटीज में लोगों को अपने खाने-पीने से लेकर हेल्दी लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत होती है। आप बिना सोचे समझे कुछ भी नहीं खा सकते हैं। आपको अपने खाने का तरीका और कुछ चीजों में बदलाव करना बेहद जरूरी है। डायबिटीज होने पर सबसे पहले आपको अपनी डाइट प्लान बना लेना चाहिए। आपको कुछ ऐसी सब्जियां खानी चाहिए। जिससे ब्लड शुगर फौरन कंट्रोल हो जाएगा।
डायबिटीज के मरीजों को गैर-स्टार्च वाली सब्जियां जैसे ब्रोकोली, हरे पत्ते वाली सब्जियां पालक-बथुआ, मेथी, पत्ता गोभी, तरोई, करेला, सहजन, कच्चा केला, तरोई, अरवी के पत्ते, बैगन, खीरा-ककड़ी टमाटर, गाजर, खाने की सलाह दी जाती है। वैसे भी टाइप 2 डायबिटीज को दूर करने में ब्रोकली सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी गई है। इसलिए इस बीमारी से पीड़ित लोगों को अपनी डाइट में ब्रोकली जरूर शामिल करना चाहिए।
अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो भरपूर मात्रा में ब्रोकली का सेवन करना चाहिए। एक स्टडी में पाया गया कि टाइप 2 डायबिटीज के लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए ब्रोकली का एक्ट्रेक्ट काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें फाइबर, विटामिन C, विटामिन K, आयरन, प्रोटीन और पोटैशियम पाया जाता है। आधे कप पके हुए ब्रोकली में केवल 27 कैलोरी और 3 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसलिए यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों की पहली पसंद है। खास बात यह है कि ब्रोकली को कच्चा और पकाकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। स्टार्च युक्त सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए।
पत्तागोभी भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें स्टार्च की मात्रा बहुत कम होती है। पत्ता गोभी एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में यह सब्जी जरूर शामिल करें। इसको आप सलाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आलू की सब्जी के साथ भी सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज होने पर आपको अपने अनाज में भी बदलाव करने की जरूरत है। लंच में ज्यादा दालें शामिल करें। दालों से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। गेहूं की रोटी की जगह आप साबुत अनाज की रोटी, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी, ब्राउन राइस, जौ और क्विनोआ जैसे अनाक को खाने में शामिल करें। इससे हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज मिलते हैं।
खीरे में 90 फीसदी पानी होता है। गर्मियों में इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे बॉडी में पानी की कमी भी नहीं होती है। इसमें भी स्टॉर्च बिल्कुल नहीं होता है। ऐसे में यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।