Diabetes: ब्रेकफास्ट में शामिल करें ये फूड्स, Blood Sugar की टेंशन हो जाएगी खत्म, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: दुनिया भर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। डायबिटीज के मरीजों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स की लिस्ट दे रहे हैं। जिसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहेगा

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
डायबिटीज के मरीज बादाम पॉपकॉर्न, भने हुए चने, एवाकाडो चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं

Diabetes: मौजूदा दौर में डायबिटीज की बीमारी आम हो चुकी है। सभी उम्र के लोग सकी चपेट में दिनों दिन आ रहे हैँ। डायबिटीज के मरीजों को सबसे ज्यादा फिक्र अपने ब्लड शुगर लेवल को लेकर रहती है। अगर ये ज्यादा बढ़ जाए या बहुत कम हो जाए तो कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन रोगियों को कुछ ऐसी चीजें खानी चाहिए। जिससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों का ब्रेकफास्ट हेल्दी होना चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

अगर डायबिटीज को समय से कंट्रोल नहीं किया गया तो शरीर के कई अंगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके लिए आयुर्वेदिक टिप्स अपना सकते हैं। हम कुछ ऐसे हेल्दी फूड्स के बारे में बता रहे हैं। जिनके सेवन से ब्लड शुगर को लेवल को हमेशा कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

डायबिटीज के मरीज इन हेल्दी फूड्स का करें सेवन


बादाम का करें सेवन

बादाम एक सुपर फूड है। ये प्रोटीन, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, विटामिन E और ओमेगा 3 फैटी एसिड का अच्छा सोर्स है। बच्चे हो या बड़े हर किसी के लिए ये फायदेमंद होता हैं। यह पाचन तंत्र, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसके साथ ही डायबिटीज के लिए किसी दवा से कम नहीं है। इससे ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल रहता है। डायबिटीज के मरीज कैलोरी को बैलेंस में बनाए रखने के लिए दिन में 6 से 8 बादाम खा सकते हैं। रात भर बादाम को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इनका छिलका निकालकर खा सकते हैं। इससे आप पूरी दिन तरोताजा बने रहेंगे।

Diabetes: बारिश के मौसम में Blood Sugar रहता है हाई तो करें ये उपाय, फौरन मिलेगा फायदा

पॉपकॉर्न

पॉपकॉर्न (Popcorn) भी एक हेल्दी स्नैक्स का बेहतर विकल्प है। इससे ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें फाइबर होने के कारण डाइजेशन बेहतर रहता है। जिससे पेट की समस्याएं दूर रहती हैं।

लो-फैट योगर्ट

अगर आप लो-फैट योगर्ट (Yogurt) का सेवन करते हैं, तो ज्‍यादा हेल्दी होगा। इसमें भी कार्ब्स (Carbs) ज्‍यादा नहीं होते हैं। ऐसे में लो-फैट दही या योगर्ट से भी शरीर में ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। योगर्ट खाने से पेट भरा रहता है। जिससे आप बार-बार खाने से बचे रहते हैं और इस तरह से आप अपना वजन भी मेंटेन रख सकते हैं।

एवोकाडो

एवोकाडो Avocado) डायबिटीज से पीड़ित मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसमें फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड की मात्रा ज्यादा होती है। जिससे यह खाने के बाद ब्लड शुगर को तेजी से कंट्रोल करता है। एवोकाडो को अपनी डाइट में शामिल करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर सकते हैं।

चिया सीड्स

चिया सीड्स को आमतौर पर लोग मोटापा कम करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज भी इसे ब्रेकफास्ट के दौरान ले सकते हैं। चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।