Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि इसका कोई इलाज नहीं है। बेहतर खान पान और लाइफ स्टाइल से ही इसे कंट्रोल किया जा सकता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। इस स्थिति में इसबगोल आपकी मदद कर सकता है। इसबगोल का सेवन, शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इसके सेवन से पेनक्रियाज के काम काज में तेजी आती है। ये आपके शरीर को शुगर पचाने के लिए इतना प्रभावी बनाने में मदद करता है कि, जब आप खाना खाएं, तो भोजन से निकलने वाला शुगर आपके खून में न मिल कर, मल के साथ शरीर से पासआउट हो जाए।
कब्ज की समस्या का सबसे अच्छा इलाज इसबगोल है। इसमें अघुलनशील फाइबर पाया जाता है, जो मल को नरम करता है। इससे आंतों सुधार होता है। इसका सेवन करने के लिए एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच इसबगोल को मिला लें और रात को सोने से पहले पिएं।
डायबिटीज के लिए इसबगोल है अमृत
इसबगोल में शुगर को सोखकर मल के साथ बाहर निकालने की शक्ति रहती है। इसमें जिलेटिन पाया जाता है। यह शरीर में ग्लोकूज को खत्म करने और सोखकर स्लो करने का काम करता है। इसके साथ ही यह इंसुलिन के कामकाज में तेजी लाता है। जिससे शुगर को पचाने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
डायबिटीज के मरीज कैसे करें इसबगोल का सेवन
डायबिटीज में इसबगोल का कई तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 1-2 चम्मच इसबगोल की भूसी लें और इसे पानी में भिगो दें। फिर 1 घंटे तक इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसमें एलोवेरा जेल और पानी मिलाएं। सबको मिक्स करने के बाद थोड़ा सा शहद और थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। इसका सेवन करें।
इसबगोल कर देगा हाई कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी
इसबगोल (Isabgol) के जरिए हाई कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल पर लगाम लगाने के लिए आप रोजाना इसबगोल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास में गुनगुना पानी लें और इसमें एक चम्मच इसबगोल मिला लें। कई एक्सपर्ट शाम के वक्त इस चीज के सेवन की सलाह देते हैं। कुछ ही हफ्तों में आपके शरीर में फर्क नजर आने लगेगा।
इसबगोल से लिवर की होती है सफाई
लिवर का एक काम कोलेस्ट्रॉल बनाना भी है। जब इसमें टॉक्सिन बढ़ जाते हैं तो यह ज्यादा एलडीएल बनाने लगता है। इसलिए वक्त-वक्त पर लिवर डिटॉक्स करते रहें। जिसके लिए योगा और हेल्दी ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।