Get App

Diabetes के मरीजों का दोस्त है जैतून, Blood Sugar हमेशा रहेगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन

Diabetes: जैतून का तेल डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। इसका इस्तेमाल हार्ट और कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित लोग भी कर सकते हैं। जैतून के फल को रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये डायबिटीज ही नहीं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 1:02 PM
Diabetes के मरीजों का दोस्त है जैतून, Blood Sugar हमेशा रहेगा कंट्रोल, जानिए कैसे करें सेवन
Diabetes: जैतून के तेल में फाइबर, शुगर, कैलोरी और कार्ब्स बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है।

Diabetes: देश में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को अपने खाने-पीने को लेकर बहुत सतर्क रहने की जरूरत रहती है। डायबिटीज के मरीजों को रिफाइंड ऑयल में बना खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। ऐसे में नॉर्मल रिफाइंड ऑयल की जगह जैतून का तेल यानी ऑलिव ऑयल (olive oil) का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर खाना जैतून के तेल में बनाया जाए तो इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जैतून के तेल में फाइबर, शुगर, कैलोरी और कार्ब्स बहुत ही कम मात्रा में पाया जाता है।

जब ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की बात हो तो जैतून को एक सुपरफूड का दर्जा दिया जाता है। जैतून वैसे तो दिखने में काफी छोटा नजर आता है, लेकिन अगर इसके फायदों पर नजर डालेंगे तो आप भी हैरान हो जाएंगे। इसमें विटामिन E और एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये डायबिटीज ही नहीं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम कर सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत है जैतून का तेल

ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में जैतून का तेल काफी मदद करता है। डायबिटीज के मरीज को जैतून के तेल में बना हुआ भोजन करना चाहिए। ऑलिव ऑयल में ओलियोप्रोपिन होता है जो जैतून का सबसे पावरफुर पॉलीफेनोल होता है। यह एक एंटीऑक्सिडेंट है जिससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस तेल में पाया जाने वाला पॉलीफेनॉल्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप जैतून के तेल (Olive Oil) डाइट में शामिल करते हैं तो आपका शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। बता दें कि ऑलिव ऑयल काफी लाइट और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। कई रिसर्च में ये पता चला है कि एंटीऑक्सिडेंट की वजह से इंसुलिन स्राव को बढ़ाने में मदद मिलती है। यानी जैतून का तेल डायबिटीज में बहुत फायदेमंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें