डायबिटीज के मरीज रोज करें ये काम, हमेशा कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Diabetes: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए खान पान पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत रहती है। मरीजों को ज्यादा मीठा या नमक नहीं खाना चाहिए। फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। सोडा या अल्कोहल के शौकीन हैं तो फौरन इसे आदत से हटा लेना चाहिए। कुछ आदतों में बदलाव करके आप अपना ब्लड शुगर लेवल को हमेशा कंट्रोल रख सकते हैं

अपडेटेड May 21, 2023 पर 1:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नॉर्मल ब्लड शुगर 80 से 130 mg/dL के बीच होता है

Diabetes: अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं लेकिन आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो आपको सावधान रहने की जरुरत है। शुगर को कंट्रोल करने के लिए आपको खान-पान और लाइफस्टाइल का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। इसके अलावा मीठा बिल्कुल भी नहीं खाना होता है, लेकिन त्योहार के समय कितना भी कंट्रोल करो थोड़ा बहुत मीठा और पकवान खा ही लेते हैं। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जरा सी लापरवाही करने से कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिसमें घर बैठे आप आसानी से डायबिटीज को मैनेज कर सकते हैं।

दरअसल, शुगर लेवल को काबू में रखना बहुत जरुरी होता है। ब्लड शुगर (Blood sugar level) के अधिक बढ़ जाने पर शरीर के कुछ अंगों जैसे आंखों, हार्ट, किडनी पर नेगेटिव असर पड़ने लगता है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है। नॉर्मल ब्लड शुगर 80 से 130 mg/dL के बीच होता है। डायबिटीज के पेशेंट्स को हर दिन ब्लड शुगर मॉनिटर करना चाहिए और उसके हिसाब से कदम उठाने चाहिए।

शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए करें ये उपाय


ब्लड शुगर अगर नॉर्मल या उसके आसपास रहेगा तो आपकी एनर्जी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही मूड बेहतर को रखने में भी मदद मिल सकती है। डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। जितना एक्टिव रहेंगे आपका ब्लड शुगर उतना ही कंट्रोल में रहेगा। हालांकि अगर आपकी यूरिन में कीटोन्स मौजूद हैं, तो एक्सरसाइज न करें। ऐसी कंडीशन में डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वहीं डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए खान-पान का भी अहम योगदान होता है। ज्यादा मीठा या नमक नहीं खाना चाहिए। फल-सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हाई कैलोरी, सेचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट का कम से कम सेवन करना चाहिए। डाइटिशियन से मिलकर डाइट प्लान जरूर तैयार करा लेना चाहिए।

इस काले बीज के पानी से डायबिटीज फौरन हो जाएगा कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल और लिवर के लिए भी रामबाण

समय पर खाना खाएं

डायबिटीज के मरीजों को समय पर खाना जरूर खाना चाहिए। टाइम से खाना नहीं खाने पर ब्लड शुगर बढ़ सकता है। खाली पेट रहने से कई अन्य परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। लिहाजा समय-समय पर हेल्दी चीजें खाएं और जंक फूड से दूरी बनाएं रखें।

थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें

अगर आप सोडा पीने के शौकीन हैं तो से फौरन अपनी आदत से हटा लें। इसके बजाय थोड़ा-थोड़ा देर में पानी पीते रहें। इससे आप हाइड्रेटेड रहेंगे। आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहेगा। सोडा या अन्य शुगरी ड्रिंक्स पीने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। ऐसे में इन चीजों से दूरी बनाए रखें।

अल्कोहल से बनाएं दूरी

अल्कोहल का सेवन करने से भी डायबिटीज वाले मरीजों का ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। लिहाजा अल्कोहल से दूरी बना लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।