Diabetes: सूखे मेवे सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे ही खजूर जिसे कई जगह पर छुहारा के नाम से भी जाना जाता है। खजूर में हाई फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। खजूर में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। इसलिए डॉक्टर इसे खाने की सलाह देते हैं लेकिन एक सीमित मात्रा में ही खजूर खाना चाहिए। वरना वो नुकसान कर सकता है।
खजूर में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर की मात्रा मौजूद होती है। खजूर में सेलेनियम, कॉपर, पोटैशियम, मैग्निशियम की अच्छी मात्रा होती है। खजूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण तनाव कम करते हैं। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। इससे हाइपरटेंशन (Hypertension) की समस्या भी दूर होती है। खजूर में पोटैशियम की मात्रा भी कम होती है जिससे दिल स्वस्थ रहता है।
डायबिटीज के मरीज कितना खाएं खजूर
शुगर के मरीज को सुबह नाश्ते के साथ 2-3 खजूर खाने चाहिए। इससे उनका ब्लड शुगर लेवल ठीक रहता है। इसके साथ ही शरीर में एनर्जी बनी रहती है। खजूर को किसी चीज में मिलाकर खाने से और ज्यादा फायदा होता है। अगर आपका शुगर लेवल ज्यादा रहता है तो संभलकर ही खजूर का सेवन करें। अगर आप आधा कप खजूर का सेवन करते हैं तो कम से कम आपके शरीर में 95 से 100 कैलोरीज चली जाती हैं। खजूर में कैलोरीज ज्यादा होती है, तभी एनर्जी भी मिलती है। इससे वजन भी बढ़ सकता है। लिहाजा रोजाना सीमित मात्रा में ही खजूर का सेवन करें। इसे चीनी और मीठे के विकल्प के तौर पर खा सकते हैं।
मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। लेकिन इम्यूनिटी कमजोर है तो आप बीमारियों की चपेट में जल्दी आ सकते हैं। खजूर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
झड़ते बाल रोकने में है मददगार
बालों के झड़ने को रोकने में खजूर फायदेमंद है। खजूर में आयरन अच्छी मात्रा में होता है। जिससे स्कैल्प में ऑक्सीजन प्रवाह बढ़ता है। जिससे बालों का झड़ना कम हो जाता है।