Diabetes: खराब दिनचर्या, गलत खानपान, तनाव और अत्यधिक आराम की वजह से डायबिटीज आम समस्या बन गई है। इस बीमारी के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। इसके लिए भारत को डायबिटीज की राजधानी भी कहा जाता है। जानकारों की मानें तो आने वाले सालों में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से बढ़ोत्तरी हो सकती है। ऐसे में इस कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कई ऐसी जड़ी-बूटियां और पेड़ पौधों की पत्तियां हैं। जिनके सेवन से ब्लड शुगर लाइफ टाइम कंट्रोल रहता है। ऐसे ही पीतांबर के पत्ते डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माने गए हैं।
