Diabetes: अरबी की सब्जी Blood Sugar की कर देगी छुट्टी, दिल भी रहेगा चकाचक

Diabetes: अरबी की सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी दवा से कम नहीं है। अरबी खाने से आप कई बीमारियो से बच सकते हैं। अरबी में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन A, C, E, विटामिन B 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है

अपडेटेड Sep 02, 2023 पर 12:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diabetes: Taro root यानी अरबी में मैग्नीशियम, आयरन, कॉपर, जिंक, फॉस्फोरस, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं

Diabetes: अरबी (Arbi) की सब्जी को स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अंग्रेजी में अरबी को Taro Root कहते हैं। इसमें फाइबर और Resistant Starch की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ये ब्लड शुगर को मैनेज करने में बेहद कारगर है। डाइजेशन और हार्ट हेल्थ के लिए भी अरबी का सेवन (Arbi Benefits) फायदेमंद माना जाता है। आलू की तरह दिखने वाली अरबी बेहद फायदेमंद है। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के साथ ही इम्यूनिटी को बूस्ट करती है। इस सब्जी में मौजूद पोषक तत्व बीमारियों में संजीवनी बूटी का काम करते हैं।

अगर आप अब तक इस सब्जी को डाइट में शामिल नहीं करते हैं या फिर खाते नहीं हैं तो आज से ही अरबी का सेवन शुरू कर दें। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। अरबी में भरपूर मात्रा में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन B6, विटामिन E, पोटेशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अरबी के सेवन से ब्लड शुगर रहेगा डाउन


अरबी में दो तरह के कार्बोहाइड्रेट फाइबर और प्रतिरोधी स्टार्च (resistant starch) होता है। यह ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। यह बाकी कार्ब्स के पाचन और एब्जॉर्बशन में मदद करता है और खाना खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है। रिसर्च में पता चला है कि ज्यादा फाइबर वाला आहार लेने से टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल रह सकता है। इसके सेवन से ग्लाइसेमिक लेवल भी मेंटेन कर सकते हैं।

अरबी के सेवन से हार्ट भी रहता है फिट

अरबी में मौजूद फाइबर और दूसरे पोषक तत्व सिर्फ ब्लड शुगर ही नहीं, कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल कर देते हैं। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को गुड कोलेस्ट्रॉल में बदल देता है। इसके साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल को काफी हद तक कंट्रोल करता है। इससे हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।

Diabetes की दुश्मन है तोरई की सब्जी, Blood Sugar फौरन होगा डाउन, BP और मोटापे की भी हो जाएगी छुट्टी

अरबी से इम्यूनिटी होगी मजबूत

अरबी में मौजूद विटामिन A से लेकर C तक अच्छी खासी मात्रा में होते हैं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। आसानी से कोई बीमारी घेर नहीं पाती। व्यक्ति का दिमाग और हेल्थ एक दम फिट रहता है।

आंखों के लिए भी है फायदेमंद

अरबी में बीटा कैरोटीन और क्रिप्टोक्सैथिंन जैसे एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मोतियाबिंद जैसी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।