Get App

Diabetes: Water Apple को डाइट में करें शामिल, Blood Sugar फौरन होगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे

डायबिटीज का स्थायी इलाज नहीं है। इसे कंट्रोल करने या बचने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। इसके लिए आप वॉटर एपल का सेवन कर सकते हैं। यह एक खास फल है जो कोलकाता, केरल, आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पाया जाता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे वॉटर एपल कहते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 16, 2023 पर 12:23 PM
Diabetes: Water Apple को डाइट में करें शामिल, Blood Sugar फौरन होगा डाउन, मिलेंगे ढेर सारे फायदे
Diabetes: वॉटर एप्पल को कुछ इलाकों में रोज एप्पल, जावा एप्पल, जाम्बू एप्पल, मलय एप्पल नाम से भी जानते हैं

डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर है। जिसे साइलेंट किलर कहा जाता है। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है और इसे सिर्फ कंट्रोल करके ही स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। शुगर की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए हेल्दी डाइट लेना बेहद जरूरी है। सेब, केला, अमरूद और अंगूर जैसे फलों का सेवन तो हर कोई करता है। आप ज्यादातर फलों के फायदों के बारे में भी जानते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी वॉटर एपल (Water Apple) का नाम सुना है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस फल के ऐसे फायदों के बारे में बताएंगे। जिन्हें जानने के बाद आप वॉटर एप्पल का सेवन करना भी शुरू कर देंगे। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

वॉटर एपल एक खास फल है। यह कोलकाता, केरल, आंध्र प्रदेश महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पाया जाता है। इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसे वॉटर एपल कहते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसे कुछ इलाकों में रोज एपल, जावा एपल, जाम्बू एपल, मलय एपल नाम से भी जानते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है वॉटर एप्पल

डायबिटीज के मरीजों के लिए वॉटर एपल बहुत फायदेमंद माना गया है। इसकी वजह ये है कि इसमें पॉवरफुल एंटीहाइपरग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। जिसका मतलब है कि इसका सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कम किया जा सकता है। बायोएक्टिव क्रिस्टलीय अल्कलॉइड 'जंबोसिन' वॉटर एपल में मौजूद होता है। ये स्टार्च को शुगर में बदल देते हैं। यही वजह है कि वॉटर एपल खाने से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल में रहता है। यह फल जब कच्चा होता है तो हरे रंग का होता है। पकने के बाद गुलाबी रंग का हो जाता है। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। स्वाद में हल्का मीठा होता है। यह फल कई किस्म के होते हैं। जिनमें इसके रंग रूप और अकार में अलग-अलग भी हो सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें