Diet Tips: पपीता के साथ इन चीजों को कभी न मिलाकर खाएं, बन जाएगा जहर, बिगड़ जाएगी सेहत

Diet Tips: पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम होता है। लिहाजा यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बेहतर माना गया है। लेकिन इसमें अगर कुछ चीजों को मिलाकर खाते हैं तो फिर यह जगह की तरह काम करने लगता है। ऐसे में पपीता के साथ नींबू, दही और संतरे का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। यह काफी फायदेमंद होता है। लेकिन गलत तरीके से खाने पर नुकसान कर सकता है

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 1:15 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Diet Tips: पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है और इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है।

Diet Tips: आमतौर पर पपीता सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। पपीता (Papaya) खाने के फायदे यह हैं कि यह वजन घटाने, पाचन में सुधार करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पपीते में वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन C, A, E, B, खनिज, प्रोटीन और डायटरी फाइबर जैसे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ यही नहीं, इसमें अल्फा, बीटा, कैरोटीन और ल्यूटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं। पपीते में कई पोषक तत्व होने के बावजूद इसे आप हर चीज में मिलाकर नहीं खा सकते हैं। कुछ ऐसी चीजें है। जिसके साथ पपीता को मिलाकर खाने पर जगह की तरह काम कर सकता है।

पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 60 होता है और इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है। इसलिए फिटनेस एक्सपर्ट रोजाना पपीता खाने की सलाह देते हैं। पपीते में पाया जाने वाला पैपीन एंजाइम एलर्जी को दूर भगाने में मदद करता है। कुल मिलाकर बहुत सारे फायदों के बाद भी पपीते का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

पपीते पर कभी न डालें नींबू


पपीता और नींबू को कभी साथ में नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत बिगड़ सकती है। पपीता में नींबू का रस मिलाने से यह नुकसानदायक हो जाता है। इससे एनीमिया और हीमोग्लोबिन का असंतुलन पैदा हो सकता है। एनीमिया के कारण शरीर में खून की कमी हो जाती है। दरअसल, हीमोग्लोबिन के बिना खून की ताकत कम हो जाती है। हर उम्र के लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए कभी भी इस कॉम्बिनेशन का यूज नहीं करना चाहिए।

दही के साथ न खाएं पपीता

पपीते की तासीर गर्म जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए पपीता खाने के तुरंत बाद दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप पपीता खाए हैं, तो एक या दो घंटे बाद ही दही का सेवन करें। ठंडे और गर्म का यह कॉम्बिनेशन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

Diabetes: टमाटर के साथ इस सब्जी का मिलाकर पिएं जूस, शुगर की हो जाएगी छुट्टी, दवाएं होंगी बंद

पपीता के साथ संतरा कभी न खाएं

नींबू की तरह संतरा भी खट्टा होता है। फ्रूट सलाद में संतरा और पपीता एक साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। यह जहर जैसा असर कर सकता है और आपकी सेहत खराब हो सकती है। लिहाजा पपीते के साथ संतरे का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए।

कीवी के साथ न खाएं पपीता

वहीं कीवी के साथ भी पपीते का सेवन नहीं करना चाहिए। कीवी एक खट्टा फल माना जाता है। पपीते के साथ कीवी खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए कभी भी इन दोनों फलों को एक साथ नहीं खाना चाहिए।

पपीते का सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण देना चाहते हैं तो एक कटोरी पपीता काफी पर्याप्त माना जाता है। लेकिन इससे ज्यादा इसे खाना हानिकारक भी हो सकता है। पपीते में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है। जिससे एलर्जी, सूजन, चक्कर आना, सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।