Get App

President Droupadi Murmu: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CJI एनवी रमना ने दिलाई शपथ

Droupadi Murmu देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। इसके अलावा मुर्मू आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 25, 2022 पर 11:01 AM
President Droupadi Murmu: देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू, CJI एनवी रमना ने दिलाई शपथ
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई

भारत को द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) के रूप में अपना 15वां राष्ट्रपति मिल चुका है। 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने आज 25 जुलाई यानी सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। पदभार ग्रहण समारोह संसद भवन के ऐतिहासिक सेंट्रल हॉल में हुआ। वह देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं।

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमना (CJI NV Ramana) ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। वे इससे पहले झारखंड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजघाट स्थित महात्मा गांधी के स्मारक पर सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित की। मुर्मू ने गुरुवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें