बुजुर्ग महिला को नहीं मालूम था, उसके दरवाजे पर रखा पत्थर है कुबेर का खजाना, कीमत 9 करोड़ रुपये

आमतौर पर बुजुर्गों से यही सुना है कि हीरे की असली कीमत जौहरी ही जानता है। कुछ ऐसा ही एक बुजुर्ग महिला के साथ हुआ। वो दरवाजे पर डोर स्टाप के तौर पर एक पत्थर का इस्तेमाल करती थी। उसे नही मालूम था कि इसकी कितनी कीमत है। फिर महिला की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों ने इस पत्थर को 9 करोड़ रुपये से ज्यादा में बेच दिया

अपडेटेड Sep 09, 2024 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
एक बुजुर्ग महिला को नदी में एक चमकदार पत्थर मिला था, जिसे वो दरवाजे के खुला रखने के लिए इस्तेमाल करती थी।

कहते हैं कि मेहनत वो सुंदर चाबी है जो किस्मत के फाटक खोल देती है। लेकिन कई बार लोगों के साथ हमेशा किस्मत रहती है। बस उसे पहचानने और भुनाने की जरूरत रहती है। रोमानिया के एक छोटे से गांव में भी एक बुजुर्ग महिला के साथ करोड़ों की संपत्ति थी, लेकिन वो उसे पहचान नहीं पाई। बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। एक बुजुर्ग महिला दशकों तक बेशकीमती एम्बर के टुकड़े की कीमत को नहीं परख पाई। वो कई सालों तक इस पत्थर का इस्तेमाल दरवाजे के गेट स्टॉपर के लिए करती रही। वो इस पत्थर की कीमत से अनजान थी।

यह पत्थर कोई साधारण पत्थर नहीं बल्कि एम्बर नगेट था। इसका वजह 3.5 किलोग्राम है। इसकी कीमत 9 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई। स्थानीय मीडिया एल पेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला को नगेट के असली मूल्य के बारे में बुज़ौ के प्रांतीय संग्रहालय के निदेशक डैनियल कोस्टाचे (Daniel Costache) ने बताया था। जिसके बाद इसकी पुष्टि के लिए पोलैंड के क्राको में भेजा गया। जहां विशेषज्ञों ने बताया कि यह 3.85 से 7 करोड़ साल पुराना है।

महिला ने नदी के किनारे से उठाया था पत्थर


बुजुर्ग महिला ने यह एम्बर का टुकड़ा कोल्टी गांव के पास एक नदी के किनारे से कई साल पहले उठाया था। उसे इस पत्थर की कीमत का अंदाजा नहीं था। उसने इसे अपने घर की दहलीज पर रखा था। एक बार बुजुर्ग महिला के घर पर चोरी भी हुई थी। चोर भी इस बेशकीमती पत्थर की पहचान नहीं कर पाए। इसे नहीं ले गए। बल्कि महिला के गहने चुराकर चले गए थे। इस एम्बर की असली कीमत का खुलासा महिला की 1991 में मौत के बाद हुआ। एक रिश्तेदार की नजर उस दरवाजे को रोकने वाले टुकड़े पर पड़ी। उसे देखकर रिश्तेदार को शक हुआ कि यह कीमती हो सकता है। रिश्तेदार का शक सही साबित हुआ और उसने इसे रोमानिया सरकार को बेच दिया।

रोमानिया में एम्बर का भंडार

कहा जाता है कि रोमानिया में एम्बर का भंडार है। खासतौर से बुजौ काउंटी में सबसे ज्यादा है। इसका नाम रुमानित या बुजौ एम्बर नाम दिया गया है। आम बोलचाल की भाषआ में इसे नदी मणि भी कहते हैं। इसके ज्यादा महंगे होने से डिमांड घट गई थी। लिहाजा सरकार ने इसे बंद कर दिया था।

DM साहब घूसखोरी में हमारी भी हिस्सेदारी बढ़ावा दीजिए, दिनभर मारपीट करने पर सिर्फ 500 रुपये मिलते हैं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।