Emergency Alert: देश के लोगों के लिए आज का दिन कुछ अलग रहा। शुरूआत तो रोज़ाना जैसी ही थी, लेकिन दोपहर होते-होते लोगों के मोबाइल फोन के अचानक से ‘इमरजेंसी अलर्ट’ आने लगे। किसी को कुछ समझ नहीं आया। आम जनता हैरान, परेशान और कन्फ्यूज़न में नजर आई है कि आखिर ये Emergency Alerts क्यों आ रहे हैं। दरअसल केंद्र सरकार ने आज कई स्मार्टफोन पर टेस्ट फ्लैश भेजकर अपनी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का टेस्ट किया है। कई यजूर्स के मोबाइल फोन पर इमरजेंसी अलर्ट के मैसेज आए। यह मैसेज भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा गया है। ये मैसेज एक टेस्टिंग सैंपल है। ये मैसेज सभी एंड्रॉयड यूजर्स के मोबाइल में दोपहर 1.30 बजे आया है।
