Exam Copy: बिहार बोर्ड परीक्षा (Bihar Board Exam) देश में सबसे तेजी से कराई जाने वाली बोर्ड परीक्षा है। बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट (Bihar Board Exam Result) भी जल्द ही जारी कर दिए जाते हैं। राज्य में कॉपियों की चेकिंग की प्रक्रिया भी इन दिनों तेजी से चल रही है। ऐसे में इंटरमीडिएट की परीक्षा में छात्र-छात्राएं पेपर पर पूछे गए प्रश्नों का अजब-गजब ढंग से लिख रहे हैं। जिसे पढ़कर कभी अध्यापकों को आंसू भी निकल आए। कुछ जगह तो छात्र प्यार भरी बातें भी लिख रहे हैं। ऐसे ही 12वीं एक छात्रा ने भौतिक विज्ञान (Physics) के पेपर में प्यार का रसायन घोला है। छात्रा ने भौतिकी की परिभाषाओं को भी भौतिकी के सूत्र में बांधा है।
बोर्ड परीक्षा में छात्रों के अजब-गजब जवाब देखकर ऐसी हालत है कि कॉपी जांचने वाले कर्मचारी भी दुविधा में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। सवाल के जवाब नहीं पता होने पर किस्से-कहानी तक तो ठीक था। अब छात्र खुद अपनी व्यथा लिख रहे हैं। साथ ही अध्यापकों को भावनात्म तरीके से रिझाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
फिजिक्स की कॉपी में छात्रा ने लिखी मन की बात
दरअसल, बिहार के जमुई जिले में दो केंद्रों पर कॉपी जांचने का काम जारी है। इन्हीं में से एक परीक्षा केंद्र पर कक्षा 12वीं की एक कॉपी आई। जिसमें छात्रा ने पहले अपनी आपबीती का जिक्र किया। छात्रा ने कॉपी में लिखा है कि सर मुझे पता है कि आप सबको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा। सर मेरे पापा गुजर गए हैं। 10 दिन हुआ है और मेरी कुछ पढ़ाई भी नहीं हुई है। ऊपर से मेरी तबियत भी ठीक नहीं है। फिर भी परीक्षा देने आई हूं। प्लीज सर नंबर दे दीजिएगा। प्लीज सर मेरा कंडीशन बहुत खराब है। मुझे उम्मीद है कि आप मेरी इस स्थिति को जरूर समझेंगे।
भौतिकी की परिभाषा को प्यार के सूत्र में बांधा
छात्रा ने भौतिकी की परिभाषों को प्यार के सूत्र से बांधने में कसर नहीं छोड़ी। छात्रा ने कुछ परिभाषाओं को प्यार के अंदाज में लिखी हैं। छात्रा ने ओमीय और अनओमीय तत्व को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में लिखा है कि जिस प्रकार से हम जानते हैं कि प्यार जल्दी नहीं होता है, लेकिन होता है तो बहुत जबरदस्त होता है, तो इसे अन ओमीय कहते हैं।
छात्रा ने पढ़ाई करने का दिया भरोसा
छात्रा ने अध्यापकों को आगे मन से पढ़ाई करने का भरोसा दिलाया। छात्रा अच्छे नंबर देने की गुहार लगाई है। फिलहाल छात्रा की कॉपी इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।