Eye Care: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कई जगह लू चल रही है। इससे बहुत से लोगों को लू लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इस भीषण गर्मी से स्किन, बालों और आंखों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में आंखों को बचाना बेहद जरूरी है। आंखों में जब सूर्य की किरणें आती हैं तो कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुनिया भर में बहुत से लोग आंखों की समस्याओं से पीड़ित हैं। करीब 2.2 अरब लोग निकट दृष्टि दोष या दूर दृष्टि दोष का सामना कर रहे हैं।
गर्मी के मौसम में UV किरणों (UV rays) से न सिर्फ स्किल की देखभाल करना जरूरी है, बल्कि आंखों की भी देखभाल करना बेहद जरूरी है। गर्मी और प्रदूषण से आंखों में खुजली और जलन महसूस हो सकती है। आंखों को धूप से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहन सकते हैं।
दरअसल, गर्मी के मौसम में आंखों का सूखना एक आम बात है। गर्म हवाओं से निर्जलीकरण और आंखों में जलन पैदा हो सकती है। जिससे आंखों मं सूखापन आने लगता है। ऐसे में आंखों में नमी रहना बहुत जरूरी है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी की पर्याप्त आंखों की सुरक्षित रख सकती है। गर्मी के मौसम में शराब और कैफीन का सेवन बहुत कम करना चाहिए।
स्वीमिंग के दौरान गॉगल्स पहनें
स्वीमिंग के दौरान गॉगल्स जरूर पहनें। इसकी वजह ये हैं कि स्वीमिंग पूल में पाया जाने वाला क्लोरीन आंखों पर बुरा असर डाल सकता है क्लोरीन के संपर्क में आने से आंखों में सूजन, जलन और खुजली से बचने के लिए गॉगल्स जरूर पहनें।
खतरनाक अल्ट्रावायलट रेडिएशन (Ultraviolet radiation (UVR) से फोटोकैराटाइटिस (photokeratitis) या photo conjunctivitis खतरनाक स्थिति पैदा हो सकती है। इसको स्नो ब्लाइंडनेस (snow blindness) के नाम से भी जाना जाता है। अल्ट्रावायलट रेडिएशन के लगातार एक्पोजर से आंख में cataract (मोतियाबिंद) और पेट्रीजियम (pterygium) जैसी परेशानी पैदा हो सकती है। लिहाजा अपनी आंखों के लिए सही चश्में का चुनाव करें। यह बहुत अहम है।
सिर्फ स्किन को ही नहीं बल्कि आंखों में नमी लाने की जरूरत होती है। इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह लेकर सही आईड्रॉप का उपयोग करें। लंबी अवधि तक अल्ट्रावायलट किरणों में रहने से आंखों में सूखापन आ जता है। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आईड्रॉप का उपयोग आपकी आंखओं को सुरक्षित रख सकता है।
सनग्लासेज, सनस्क्रीन और हैट
सन ग्लास यानी धूप का चश्मा खतरनाक अल्ट्रा वॉयलेट 'A' और अल्ट्रावायलेट 'B' किरणों को रोकता है। यहां तक कि आप छाया में हों तब भी सन-ग्लास का उपयोग करें। बड़े साइज की कैप या हैट सूरज की किरणें आपकी आंखों तक रोकने में सहायक होती है।