Get App

Eye Care: गर्मी के सीजन में आंखों को सुरक्षित रखना है तो ये हैं बेहद आसान बेस्ट टिप्स

Eye Care: आमतौर पर गर्मी के मौसम में लोग स्किन का खासतौर से ध्यान देते हैं। लेकिन इस मौसम में आंखों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौमस में UV आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। आंखों पर जब सीधे सूर्य की किरणें आती हैं तो इससे आंखों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है

Jitendra Singhअपडेटेड May 31, 2023 पर 1:27 AM
Eye Care: गर्मी के सीजन में आंखों को सुरक्षित रखना है तो ये हैं बेहद आसान बेस्ट टिप्स
Eye Care: हमारी आंखें बहुत सेंसटिव होती हैं, इसलिए बदलते मौसम में इनका ध्यान भी रखना जरूरी होता है

Eye Care: इन दिनों देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। कई जगह लू चल रही है। इससे बहुत से लोगों को लू लगने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा इस भीषण गर्मी से स्किन, बालों और आंखों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में चिलचिलाती गर्मी में आंखों को बचाना बेहद जरूरी है। आंखों में जब सूर्य की किरणें आती हैं तो कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुनिया भर में बहुत से लोग आंखों की समस्याओं से पीड़ित हैं। करीब 2.2 अरब लोग निकट दृष्टि दोष या दूर दृष्टि दोष का सामना कर रहे हैं।

गर्मी के मौसम में UV किरणों (UV rays) से न सिर्फ स्किल की देखभाल करना जरूरी है, बल्कि आंखों की भी देखभाल करना बेहद जरूरी है। गर्मी और प्रदूषण से आंखों में खुजली और जलन महसूस हो सकती है। आंखों को धूप से बचाने के लिए धूप का चश्मा पहन सकते हैं।

आंखों को रखें हाइड्रेट

दरअसल, गर्मी के मौसम में आंखों का सूखना एक आम बात है। गर्म हवाओं से निर्जलीकरण और आंखों में जलन पैदा हो सकती है। जिससे आंखों मं सूखापन आने लगता है। ऐसे में आंखों में नमी रहना बहुत जरूरी है। रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी की पर्याप्त आंखों की सुरक्षित रख सकती है। गर्मी के मौसम में शराब और कैफीन का सेवन बहुत कम करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें