Eye Flu: इन दिनों दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा समेत देश के कई इलाकों में आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल बरसात के दिनों में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी का रिस्क बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस बार आई फ्लू लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। इस बीमारी में आंखों में खुजली और चिपचिपा पानी आने के साथ ही आंख लाल पड़ जाती है। इसे मेडिकल भाषा में पिंक आई इन्फेक्शन (Pink Eye) या कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। इसे आप घरेलू उपाय से ठीक कर सकते हैं।
आई फ्लू के लक्षणों की बात करें, तो इस संक्रमण में मरीज की आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों में सूजन आ जाती है। आंखों से लगातार पानी और गंदगी निकलती रहती है। इसके साथ ही आंखों में जलन, चुभन और दर्द होता है। यह संक्रमण कम से कम एक हफ्ते तक बना रहता है। सबसे चिंता की बात यह है कि यह आई टू आई कांटेक्ट से तेजी से फैलता है। इसके अलावा मरीज के किसी के संपर्क में आने से भी यह फैल सकता है।
बरसात में इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा रहता है। चाहे वो पेट का इंफेक्शन हो या आंख का। आयुर्वेदिक वैद्य के मुताबिक, इस समस्या से त्रिफला क्वाथ से आंखों को साफ करना चाहिए। यह बेहद फायदेमंद माना गया है। यानी इसमें त्रिफला के काढ़े से आंखों को धोना पड़ता है।
त्रिफला चूर्ण से आंख धोने का तरीका
1 - त्रिफला क्वाथ के लिए आपको 10 ग्राम त्रिफला चूर्ण चाहिए।
2 - इसे 250 एमएल पानी में रातभर भिगोकर रख दें।
3 - सुबह इसे उबालकर आधा करके छान लें।
4 - रूम टेंप्रेचर तक ठंडा होने के बाद आंखों को इससे धोएं।
अगर आंखों में दर्द है। यह संक्रमित हैं या उनमें जलन हो रही है। ऐसी स्थिति में गर्म पानी से सिकाई कर सकते हैं। एक स्टडी में कहा गया है कि गर्म सिकाई आई फ्लू में आराम मिलता है। इससे आंखों के आसापास होने वाली सूजन भी कम होती है। इसके लिए एक कपड़े को गर्म पानी में भिगोकर धीरे से अपनी आंख पर लगाएं। पानी बहुत गर्म न हो। उपयोग किया जाने वाला कपड़ा साफ होना चाहिए।