Eye Flu: इन दिनों दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा समेत देश के कई इलाकों में आई फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। दरअसल बरसात के दिनों में कई तरह के बैक्टीरिया, वायरस और एलर्जी का रिस्क बढ़ जाता है। यही वजह है कि इस बार आई फ्लू लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। इस बीमारी में आंखों में खुजली और चिपचिपा पानी आने के साथ ही आंख लाल पड़ जाती है। इसे मेडिकल भाषा में पिंक आई इन्फेक्शन (Pink Eye) या कंजंक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) भी कहा जाता है। इसे आप घरेलू उपाय से ठीक कर सकते हैं।
